Breaking News

मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट: गुजरात, कोंकण और गोवा के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट     |   राम मंदिर दान काउंटिंग में बड़ा बदलाव, कर्मचारियों के लिए 'नो-पॉकेट' ड्रेस कोड लागू     |   बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन लखनऊ पहुंचे     |   खामेनेई की अंतिम विदाई के दौरान ईरानी लोगों ने "अमेरिका मुर्दाबाद" के नारे लगाए     |   राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा एक्शन: आरोपी अविनाश शुक्ला की ब्रेजा कार जब्त     |  

भाजपा कार्यकर्ता की निर्मम हत्या, सिर को बेरहमी से कुचला

उदयपुर में शनिवार देर रात एक भाजपा कार्यकर्ता कांतिलाल की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी गई। 45 वर्षीय कांतिलाल जब सुबह घर नहीं लौटे तो उनका बेटा सुनील चव्हाण उनकी तलाश में निकला।

उन्होंने अपने घर से 300 मीटर की दूरी पर एक सिर कुचली हुई लाश देखी। सिर और चेहरे को बुरी तरह से कुचल दिया गया था, जिसकी वजह से मृतक को पहचानना मुश्किल था। हालांकि, सुनील ने कपड़े से अपने पिता की पहचान की। बता दें कि यह घटना फलासिया थाना इलाके की है। 

इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है, लेकिन आशंका है कि चुनावी रंजिश की वजह से कांतिलाल की जान गई। 

शनिवार (25 दिसंबर) को राजस्थान में विधानसभा चुनाव की वोटिंग हुई। झाड़ोल से बीजेपी प्रत्याशी बाबूलाल खराड़ी को चुनाव जिताने के  लिए कांतिलाल कड़ी मेहनत रहे थे।  हत्या की जानकारी मिलते ही बूलाल खराड़ी स्थानीय नेताओं के साथ मौके पर पहुंचे।