Breaking News

सपा की बागी विधायक पूजा पाल को भी यूपी बीजेपी का उपाध्यक्ष बनाया गया     |   रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे नीरज को यूपी बीजेपी का उपाध्यक्ष बनाया गया     |   उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों के नामों का ऐलान हुआ     |   भारत के इतिहास का सबसे काला दौर...', संविधान हत्या दिवस पर बोले PM मोदी     |   'संविधान हत्या दिवस' पर CM योगी समेत कई मुख्यमंत्रियों ने आपातकाल को बताया लोकतंत्र का काला अध्याय     |  

J-K: पाकिस्तान से तनाव, गोलीबारी की आशंका, सीमावर्ती गांव वालों का ऐलान- 'हैं तैयार हम'

भारत-पाकिस्तान में पहलगाम आतंकी हमले के बाद तनाव गहराने की वजह से सीमावर्ती गांवों में लोग हर तरह के हालात का सामना करने की तैयारी कर रहे हैं। 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में 26 बेगुनाह मारे गए थे। जम्मू कश्मीर के अखनूर सेक्टर में सीमा पर गांवों के लोग जमीन के भीतर बने बंकरों की सफाई कर रहे हैं। सीमा पार से गोलीबारी की आशंका को देखते हुए बंकरों में खाना और दूसरे जरूरी सामान रखे जा रहे हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि वे पाकिस्तान पर भरोसा नहीं करते। लिहाजा गोलीबारी की आशंका को देखते हुए बंकरों में हर तरह की तैयारी कर रहे हैं। उनके दिलों में किसी तरह का भय नहीं है और वे सेना की हर मुमकिन मदद करने को तैयार हैं।