Breaking News

मुंबई: मुहर्रम पर जहरीला कैप्सूल मामले के आरोपी फैयाज को पुलिस कोर्ट लेकर पहुंची     |   दिल्ली में इलेक्ट्रिक व्हीकल (eV) पॉलिसी 2026 लॉन्च, 1 जुलाई से होगी लागू     |   SIA ने श्रीनगर की TADA कोर्ट में सरला भट्ट मर्डर केस में चार्जशीट दाखिल की     |   खामेनेई के अंतिम संस्कार में भारत की ओर से पबित्रा मार्गेरिटा और सैयद अता हसनैन जाएंगे     |   राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: अनिल मिश्रा-गोपाल राव समेत 70-80 लोगों को नोटिस     |  

विजय देवरकोंडा की टीम ने ट्रोलर्स के खिलाफ दर्ज की शिकायत

साउथ एक्टर विजय देवरकोंडा लगातार ट्रोलर्स के निशाने पर हैं। हाल ही में एक्टर की फिल्म फैमिली स्टार रिलीज हुई है। रिलीज के महज चंद दिनों में फिल्म और विजय देवरकोंडा बुरी तरह ट्रोल हो रहे हैं। ऐसे में एक्टर की टीम ने कुछ लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है

फैमिली स्टार के मेकर्स ने दावा किया है कि फिल्म और एक्टर की ट्रोलिंग ने बिजनेस पर असर डाला है। ऐसे में कानूनी सहायता लेने का फैसला लिया गया है। इसके साथ ही फैमिली स्टार के खिलाफ चलाए गए नेगेटिव कैम्पेन ने बॉक्स ऑफिस पर बिजनेस भी खराब किया। विजय देवरकोंडा के मैनेजर और उनके फैन क्लब के अध्यक्ष ने ट्रोल्स के खिलाफ हैदराबाद के माधोपुर के साइबराबाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।