Breaking News

'बातचीत फेल हुई, तो लंबी लड़ाई के लिए तैयार', ईरान ने दी नई धमकी     |   खाड़ी देशों के दौरे पर ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर, अबू धाबी पहुंचे     |   हिजबुल्लाह चीफ नईम कासिम के सेक्रेटरी को मार गिराने का इजरायल ने किया दावा     |   'BJP सरकार कानून पर कायम करेगी भरोसा, ये मोदी की गारंटी', हल्दिया की रैली में बोले PM     |   दिल्ली में दौड़ी 'तबादला एक्सप्रेस', 20 से ज्यादा IAS का ट्रांसफर     |  

‘द फैमिली मैन 3’ का ट्रेलर रिलीज, वॉन्टेड हुए श्रीकांत

The Family Man 3: अभिनेता मनोज बाजपेयी की सीरीज ‘द फैमिली मैन’ के तीसरे सीजन का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज कर दिया, इस शो में मनोज बाजपेयी फिर से जासूस श्रीकांत तिवारी के रूप में वापसी कर रहे हैं। ट्रेलर में जयदीप अहलावत भी नजर आ रहे हैं।

परिवार को पता चला सच
अमेजन प्राइम वीडियो पर ‘द फैमिली मैन 3’ का ट्रेलर रिलीज हुआ, इस ट्रेलर की शुरुआत श्रीकांत से होती है, जो अपने परिवार को बताता है कि वह एक जासूस है। आगे दिखता है कि श्रीकांत को वॉन्टेड घोषित कर दिया गया है और उसे गिरफ्तार करने के लिए कहा गया है। श्रीकांत अपने परिवार के साथ भागने की कोशिश करता है और उसका दोस्त जेके उसे बचाने की कोशिश में है।

जयदीप अहलावत और निमरत कौर भी आए नजर
इस ट्रेलर में निमरत कौर शानदार अंदाज में नजर आई हैं, इसके अलावा जयदीप अहलावत भी इसमें ड्रग तस्कर की भूमिका में दिखे हैं। यानी कि ये तीसरा सीजन दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करने के लिए तैयार है।

द फैमिली मैन’ सीजन 3 सीरीज का निर्देशन राज और डीके कर रहे हैं। इस बार उनके साथ सुमन कुमार और तुषार सेठ भी डायरेक्शन में जुड़े हैं। ‘द फैमिली मैन’ सीजन 3 का प्रीमियर 21 नवंबर को प्राइम वीडियो पर होगा। इस बार सीरीज श्रीकांत तिवारी का टकराव दो दुश्मनों- जयदीप अहलावत और निमरत कौर से होगा।