Breaking News

आयरलैंड-इंग्लैंड सीरीज: भारतीय टीम में नितीश कुमार रेड्डी की जगह सूर्यांश शेडगे को शामिल किया गया     |   हम यह सुनिश्चित करेंगे कि पेपर लीक न हो, अगली बार से कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट होगा: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान     |   आजादी से अब तक दिल्ली में जितनी झुग्गी-बस्तियां हैं उन सबको मिलेगा पक्का मकान: CM रेखा गुप्ता     |   लखनऊ अग्निकांड: घटनास्थल की जांच के बाद SIT टीम ने पीड़ितों के परिजनों से बात की     |   दरगाह के पास दीप जलाने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची तमिलनाडु सरकार     |  

TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने BJD नेता पिनाकी मिश्रा से रचाई शादी

ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस की तेजतर्रार सांसद महुआ मोईत्रा ने 3 मई को गुपचुप तरीके से जर्मनी में शादी कर ली है। उनके जीवनसाथी बने हैं बीजू जनता दल (BJD) के वरिष्ठ नेता पिनाकी मिश्रा। फिलहाल, अपनी शादी को लेकर न तो महुआ मोईत्रा और न ही पिनाकी मिश्रा की तरफ से कोई बयान सामने आया है और दोनों ने पूरी तरह से चुप्पी साध रखी है। दोनों नेताओं की शादी जर्मनी में हुई है। इस शादी से जुड़ी एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें महुआ मोइत्रा मुस्कुराते हुए नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि तृणमूल सांसद पारंपरिक परिधान और सोने के गहनों से सजी हुई हैं।

हालांकि, अभी तक आधिकारिक तौर पर न महुआ मोइत्रा और न ही उनकी पार्टी की ओर से कोई बयान सामने आया है। बता दें, महुआ मोइत्रा की निजी जिंदगी पहले भी सुर्खियों में रही है। महुआ ने डेनमार्क के फाइनेंसर लार्स ब्रोरसन से शादी की थी, बाद में उनका तलाक हो गया था। इसके बाद वे तीन सालों तक वकील जय अनंत देहाद्रई के साथ रिश्ते में रहीं। हालांकि, बाद में उन्होंने इसे 'धोखा खाया प्रेमी' कहा था।