Breaking News

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में शामिल पुलिसकर्मियों के खिलाफ FIR दर्ज     |   लखनऊ अग्निकांड मामले में SIT की जांच शुरू     |   राजस्थान के 19 जिलों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट     |   लखनऊ अग्निकांड: सभी आरोपियों को जेल भेजा गया     |   CUET UG के नतीजे घोषित     |  

फिल्म 'बेबी डू डाई डू' का ट्रेलर जारी, साइलेंट किलर का किरदार निभाती नजर आएंगी हुमा कुरैशी

Baby Do Die Do Trailer: अभिनेत्री हुमा कुरैशी अपनी नई फिल्म "बेबी डू डाई डू" के ट्रेलर में एक ऐसी हिटवुमन का रोल कर रही हैं जो सुन और बोल नहीं सकती। नचिकेत सामंत की डायरेक्ट की गई इस फिल्म में सिकंदर खेर, चंकी पांडे, रचित सिंह, मरूधा शेखावत, विद्या मालवड़े, अरुण कुशवाहा और हिमांशु मलिक जैसे कलाकार शामिल हैं।

सोमवार को सोशल मीडिया पर शेयर किए गए फिल्म के ट्रेलर में हुमा कुरैशी 'बेबी' के रोल में दिख रही हैं। बेबी एक आम, सुन और बोल न सकने वाली एनडीओ वर्कर और एक हत्यारी (हिटवुमन) है, जिसे अपनी मरी हुई बहन की आवाज परेशान करती है। जब एक मिशन गड़बड़ हो जाता है, तो उसे धोखे और पुराने गहरे सदमों का सामना करना पड़ता है और अपनी पहचान का सच पता लगाना पड़ता है।

कैप्शन में लिखा- "इस सफर में थोड़ी सावधानी बरतें! डू...डाई...डू! #BabyDoDieDo तीन जुलाई को सिनेमाघरों में।" इस फिल्म को कुरैशी के भाई साकिब सलीम ने प्रोड्यूस किया है और ये तीन जुलाई को रिलीज होगी। इसका म्यूजिक अर्जुन अय्यर ने दिया है।

हुमा कुरैशी, यश की फिल्म "टॉक्सिक" में भी नजर आएंगी। इस फिल्म में वो एलिजाबेथ का किरदार निभाती दिखेगीं।