Breaking News

मुंबई: मुहर्रम पर जहरीला कैप्सूल मामले के आरोपी फैयाज को पुलिस कोर्ट लेकर पहुंची     |   दिल्ली में इलेक्ट्रिक व्हीकल (eV) पॉलिसी 2026 लॉन्च, 1 जुलाई से होगी लागू     |   SIA ने श्रीनगर की TADA कोर्ट में सरला भट्ट मर्डर केस में चार्जशीट दाखिल की     |   खामेनेई के अंतिम संस्कार में भारत की ओर से पबित्रा मार्गेरिटा और सैयद अता हसनैन जाएंगे     |   राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: अनिल मिश्रा-गोपाल राव समेत 70-80 लोगों को नोटिस     |  

जैकी श्रॉफ ने फैन के सिर पर मारा थप्पड़

जैकी श्रॉफ अपने बिंदास अंदाज के लिए फेमस हैं। आज भी उनका हर एक पोस्ट और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है। हाल ही में अभिनेता का एक लेटेस्ट वीडियो सामने आया है, वीडियो में उनके  आसपास भीड़ लगी दिखाई दे रही है। इसी बीच सेल्फी ले रहे फैन के साथ जैकी कुछ ऐसा कर देते है कि उनका वीडियो खूब वायरल हो गया है। 

वायरल हो रहे वीडियो में जैकी श्रॉफ के आसपास ढेर सारे लोग दिखाई दे रहे हैं। वहीं, अभिनेता के हाथ में छोटे-छोटे पौधे हैं। आसपास के लोग जैसे ही उन्हें देखते हैं, वहां फैंस की भीड़ लग जाती है, इसी बीच जैकी श्रॉफ एक फैन के सिर पर थप्पड़ मार देते हैं।  दरअसल, फैन गलत एंगल से सेल्फी ले रहा होता है, इसी वजह से अभिनेता मजाक में थप्पड़ मारकर सही जगह बताते हैं। फैंस जैकी श्रॉफ के इस वायरल वीडियो पर अलग-अलग तरीके से रिएक्ट कर रहे हैं।