Breaking News

मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट: गुजरात, कोंकण और गोवा के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट     |   राम मंदिर दान काउंटिंग में बड़ा बदलाव, कर्मचारियों के लिए 'नो-पॉकेट' ड्रेस कोड लागू     |   बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन लखनऊ पहुंचे     |   खामेनेई की अंतिम विदाई के दौरान ईरानी लोगों ने "अमेरिका मुर्दाबाद" के नारे लगाए     |   राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा एक्शन: आरोपी अविनाश शुक्ला की ब्रेजा कार जब्त     |  

Delhi: राजेंद्र नगर कोचिंग हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर में सोमवार सुबह कोचिंग सेंटरों के अवैध निर्माण के कुछ हिस्सों को बुलडोजर से हटा दिया। ये कार्रवाई इलाके में बारिश के बाद कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भर जाने से तीन सिविल सेवा एस्पिरेंट्स की मौत के बाद की गई है। 

एमसीडी के अधिकारी ने कहा था कि "सड़क के किनारे लोगों ने अतिक्रमण कर लिया है और बरसाती नालियों को ढक दिया है जिसका इस्तेमाल भारी बारिश के बाद जमा होने वाले पानी को निकालने के लिए किया जाता है।"
 
सोमवार को एमसीडी कमिश्नर अश्विनी कुमार ने कहा कि तीन आईएएस एस्पिरेंट्स की मौत के मामले में एक जूनियर इंजीनियर को बर्खास्त कर दिया गया है और एक सहायक इंजीनियर को निलंबित कर दिया गया है। करोल बाग जोन के रखरखाव विभाग के अधिकारियों पर ये कार्रवाई की गई है।