Breaking News

मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट: गुजरात, कोंकण और गोवा के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट     |   राम मंदिर दान काउंटिंग में बड़ा बदलाव, कर्मचारियों के लिए 'नो-पॉकेट' ड्रेस कोड लागू     |   बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन लखनऊ पहुंचे     |   खामेनेई की अंतिम विदाई के दौरान ईरानी लोगों ने "अमेरिका मुर्दाबाद" के नारे लगाए     |   राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा एक्शन: आरोपी अविनाश शुक्ला की ब्रेजा कार जब्त     |  

केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश को बताया दरबारी, धर्मेंद्र यादव ने दिया ये जवाब

केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को गांधी परिवार का दरबारी बताया था, इसको लेकर लोकसभा में सपा के धर्मेंद्र यादव ने कहा कि उनका पासवर्ड काम नहीं आ रहा है। इसलिए वो कुछ न कुछ तो कहेंगे ही. वह मॉनसून ऑफर भी स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं क्योंकि उनके साथ लोग नहीं हैं। वहीं जातीय जनगणना को लेकर धर्मेंद्र यादव ने कहा कि उनकी ये मांग लगातार जारी रहेगी। नेताजी ने 2010 में इसकी मांग की थी। उस समय बीजेपी के लोग विपक्ष में थे और जातीय जनगणना के पक्ष में दिखाई रहे थे। लेकिन जब से 10 साल से सत्ता में है, तब से इसके खिलाफ बयान दे रहे हैं।

राहुल गांधी पर ऐसी टिप्पणी अशोभनीय: धर्मेंद्र यादव
राहुल गांधी पर टिप्पणी को लेकर कहा, "बहुत अशोभनीय है. माफी मांगनी चाहिए. देश के लीडर ऑफ अपोजिशन से इस तरह की बात करना बहुत अफसोसजनक है. केवल अनुराग ठाकुर ने ही नहीं किया और भी लोग कर रहे थे. ललन सिंह भी कर रहे थे।