Breaking News

केरलम में प्रधानमंत्री मोदी बोले- LDF सरकार जाएगी, जनता को NDA पर भरोसा     |   राजस्थान SI भर्ती 2021: HC ने सिंगल बेंच का फैसला बरकरार रखा, अभ्यर्थियों को झटका     |   'झूठ फैलाने में माहिर हैं LDF-UDF', केरल में विपक्षी गठबंधन पर PM मोदी का निशाना     |   अफगानिस्तान में आए 5.9 तीव्रता के भूकंप में एक घर ढहने से 8 लोगों की मौत     |   अमेरिकी विमानों को गिराए जाने का ईरान के साथ बातचीत पर नहीं पड़ेगा कोई असर: ट्रंप     |  

उधम सिंह नगर के स्कूल में छात्रवृत्ति घोटाला उजागर, सीएम धामी ने दिए जांच के आदेश

Uttarakhand: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उधम सिंह नगर के एक स्कूल में अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति वितरण में कथित धांधली की जांच के आदेश दिए हैं। इसके तहत किच्छा का सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल जांच के दायरे में है क्योंकि उसने कागजों में खुद को मदरसा दिखाकर छात्रवृत्ति की राशि ली थी।

सरकारी दस्तावेजों के मुताबिक, 456 छात्रों के कागजों में गड़बड़ी पाई गई है। इनमें से 156 छात्र सरस्वती शिशु मंदिर के अल्पसंख्यक समुदाय से हैं, जबकि ये स्कूल अल्पसंख्यक संस्थान के रूप में मान्यता प्राप्त नहीं है।

छात्रवृत्ति में गड़बड़ी तब सामने आई जब ऊधम सिंह नगर जिले में नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर 2021-2022 और 2022-2023 के लिए पंजीकृत अल्पसंख्यक छात्रों की असलियत जांचने के लिए 796 बच्चों के दस्तावेजों की जानकारी मांगी गई।