Breaking News

ईरान पर अमेरिकी हमलों में भारी तबाही; 260 से ज्यादा लोग घायल, स्वास्थ्य मंत्रालय का बड़ा दावा     |   यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा समुद्री हमला, ड्रोन अटैक में 20 रूसी जहाज तबाह     |   भारत-यूके मुक्त व्यापार समझौता आज से लागू, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया आर्थिक विकास के लिए बड़ा कदम     |   मुंबई-गोवा हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, कार और डंपर की टक्कर में 4 लोगों की मौके पर ही मौत     |   परिसीमन बिल पर शरद पवार की पार्टी का बड़ा फैसला, संसद में बिल को देंगे समर्थन     |  

Shehnaaz Gill की फिल्म 'इश्कनामा' का ट्रेलर रिलीज, भारत-पाक सीमा पर आधारित सच्ची प्रेम कहानी दिखाएगी फिल्म

अभिनेत्री शहनाज गिल और जय रंधावा स्टारर फिल्म 'इश्कनामा' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया। यह फिल्म निम्मा और नसीमा की सच्ची प्रेम कहानी से प्रेरित है और चर्चित किताब 'हिंद पाक बॉर्डरनामा' पर आधारित है। फिल्म की कहानी 1981 से 1988 के बीच भारत-पाकिस्तान सीमा पर बसे पंजाब की पृष्ठभूमि में बुनी गई है। फिल्म में भारतीय पंजाब के एक सिख कवि निम्मा और पाकिस्तानी पंजाब की मुस्लिम युवती नसीमा की प्रेम कहानी दिखाई गई है, जो बंटवारे की दर्दभरी यादों के बावजूद अपने प्यार को जिंदा रखने की कोशिश करते हैं।

फिल्म के जरिए अरविंदर एस. खैरा फीचर फिल्म निर्देशन में डेब्यू कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ कहानियां चार मिनट के गानों में नहीं समा सकतीं और 'इश्कनामा' ऐसी ही एक कहानी है, जो निम्मा और नसीमा के प्यार और संघर्ष को बड़े पर्दे पर लेकर आई है।

शहनाज गिल ने कहा कि नसीमा का किरदार निभाना उनके लिए एक नए जन्म जैसा अनुभव रहा। उन्होंने कहा, "इस फिल्म ने मुझे मेरे कम्फर्ट ज़ोन से बाहर निकाला। यह सिर्फ एक प्रेम कहानी नहीं, बल्कि प्यार को एक क्रांति के रूप में दिखाने वाली फिल्म है। मैं इसे उन सभी लोगों को समर्पित करती हूं जिन्होंने कभी सच्चा प्यार किया है।"

जय रंधावा ने कहा कि पंजाब में फिल्म का ट्रेलर लॉन्च करना उनके लिए बेहद खास रहा। उन्होंने कहा कि यह फिल्म सिर्फ रोमांस नहीं, बल्कि त्याग, इंतजार, किस्मत और रिश्तों के लिए किए गए संघर्ष की कहानी भी है। फिल्म 'इश्कनामा' में अभिनेता सौरभ सचदेवा भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। यह फिल्म 24 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।