Breaking News

लेफ्टिनेंट जनरल सुसान कॉयल ऑस्ट्रेलिया की पहली महिला आर्मी चीफ बनीं     |   मुंबई के शिवाजी पार्क में थोड़ी देर में आशा भोसले का अंतिम संस्कार किया जाएगा     |   'इजरायल से सीधे बातचीत कर सीजफायर समझौता करना चाहते', बोले लेबनान के विदेश मंत्री     |   UP: PM मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार सुरक्षा, सुशासन-सेवा का मॉडल- CM योगी     |   डीके शिवकुमार ने दिल्ली रवाना होने से पहले कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे से मुलाकात की     |  

पुलिस भर्ती में डॉक्टरी के लिए रिश्वत मांगने का आरोप, डाक्टर और सहयोगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

मेरठ में यूपी पुलिस सिपाही भर्ती के शारीरिक मेडिकल पास करने के लिए डॉक्टर पर बागपत के एक अभ्यर्थी से ₹50000 की घूस मांगने का आरोप लगा है, आरोप है कि वसूली के लिए उस ने पुलिस लाइन के बाहर गाड़ी में अपना आदमी बैठा दिया था। पूरे मामले में अभ्यर्थी की ओर से मेरठ के सिविल लाइन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस इस मामले में जांच में जुटी है और आरोपीयो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर, डॉक्टर और उस के सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया है। 

आपको बता दे बागपत के टिकरी गांव निवासी निखिल राठी ने पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा पास की है। शनिवार को पुलिस लाइन में उसके प्रमाण पत्र का सत्यापन और शारीरिक मानक परीक्षण था। वह अपने पिता के साथ मेरठ आया था पिता पुलिस लाइन के बाहर रुके हुए थे वह अंदर चला गया जहां उसका शारीरिक परीक्षण किया गया आरोप है कि वहां मौजूद डॉक्टर ने बताया कि तुम्हारी छाती का फुलाव सही नहीं है। डॉक्टर ने कहा कि पुलिस लाइन के गेट नंबर 3 के बाहर गाड़ी खड़ी है वहां जाकर बात कर लो पूरा मामला सही हो जाएगा।

जहां निखिल का आरोप है कि वह पुलिस लाइन के बाहर गया तो उसे कोई नहीं मिला उसके बाद उसने डॉक्टर ने निखिल के पिता का मोबाइल नंबर दे दिया। निखिल के पिता ने मोबाइल पर बात की उसने कहा कि आपके बेटे का सीन का फुलाव कम है ₹50000 देंगे तो सही हो जाएगा। निखिल ने पिता के पिता बताई गई जगह पर गए तो वहां गाड़ी खड़ी थी उन्होंने गाड़ी का फोटो ले लिया फोटो लेते ही गाड़ी चालक तुरंत भाग गया। इसके बाद निखिल के पिता ने डॉक्टर को कॉल किया तो उसने कहा कि बेटे की छाती का फुलाव सही है उसे फिट कर दिया गया है। इस पूरे मामले में अब अभ्यर्थी निखिल की ओर से मेरठ के सिविल लाइन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इसके बाद आरोपी डॉक्टर दिव्य राणा और सहयोगी ड्राइवर आदित्य को गिरफ्तार कर लिया गया है।

इस पूरे मामले में मेरठ के एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि पुलिस लाइन में पुलिस भर्ती के टेस्ट लिए जा रहे हैं। इसमें कल एक व्यक्ति जिनका नाम निखिल है बागपत के रहने वाले हैं। वहां शारीरिक टेस्ट के लिए आए थे। डॉक्टर के द्वारा उनको बताया गया इसका जो चेस्ट है वह कम है मानक के अनुरूप नहीं है। इनको अगर पास होना है तो पुलिस लाइन के बाहर एक गाड़ी खड़ी है वहां जाकर बात कर ले। इसके बाद उनके पिता पास गए और उन्होंने गाड़ी को ढूंढने का प्रयास किया और फिर वापस आए तो डॉक्टर के द्वारा उनको एक नंबर दिया जिसके बात करने के बाद वह बाहर गए और गाड़ी खड़ी देखी और उसका फोटो खींच लिया गाड़ी चालक का लगा कि उसकी फोटो ली जा रही है तो फरार हो गया। बताया गया कि ₹50000 देंगे तो इनका बेटा को पास कर दिया जाएगा। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचित किया गया है। पुलिस के द्वारा गाड़ी चालक को पूछताछ के लिए बुलाया गया जिसने आरोप कबूल लिया है डॉक्टर को हिरासत में ले लिया। उनसे भी पूछताछ की जा रही है। इसमें जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

वहीं इस मामले में मेरठ के पुलिस भर्ती के नोडल अधिकारी एसपी ट्रैफिक राघवेंद्र मिश्रा ने बताया कि पुलिस भर्ती के दौरान एक अभ्यर्थी के द्वारा लिखित पत्र दिया है कि एक डॉक्टर के द्वारा पैसा मांगा गया तथा शिकायती प्रार्थना पत्र में कहा गया है कि ड्राइवर के माध्यम से पैसा मांगने की बात कही थी। गंभीरता पूर्वक इसकी जांच की गई तो प्रारंभिक दौर पर यह सत्य पाया गया। तत्काल प्रार्थना पत्र पर अभियोग पंजीकृत कराया गया है। सिविल लाइन थाने में तथा ड्राइवर को हिरासत में लिया गया और उससे पूछताछ की गई उसने घटना सही पाई गई इसके आधार पर ड्राइवर और डॉक्टर की गिरफ्तारी की गई है और प्रकरण की में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा की वृद्धि की गई है।