Breaking News

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के एक संदिग्ध को कोटा से हिरासत में लिया गया     |   हैदराबाद के पास सड़क हादसा, खड़ी लॉरी से टकराई RTC बस, 15 घायल     |   कनाडाई सैन्य अड्डे पर घास में लगी आग, 4 लोगों की मौत     |   तेल अवीव-वियना फ्लाइट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, बुल्गारिया में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग     |   भारत छोड़ने के नोटिस को इमरान खान ने दी चुनौती, बॉम्बे हाई कोर्ट में सुनवाई आज     |  

राकांपा (शप) विधायक जितेंद्र आव्हाड को धमकी भरा फोन आया, पुलिस में शिकायत दर्ज

ठाणे, 19 अक्टूबर (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के विधायक जितेंद्र आव्हाड को कथित तौर पर एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन पर धमकी दी है, जिसके बाद उन्होंने स्थानीय पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

राकांपा (शप) के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने सोमवार को बताया कि मुंब्रा-कलवा के विधायक आव्हाड को रविवार को जान से मारने की धमकी मिलने के बाद वर्तक नगर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है।

उन्होंने दावा किया कि जब पार्टी के एक कार्यकर्ता ने फोन पर कॉल करने वाले व्यक्ति से बात करने की कोशिश की, तो उसने उसे भी धमकी दी।

भाषा गोला रंजन

रंजन