Breaking News

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के एक संदिग्ध को कोटा से हिरासत में लिया गया     |   हैदराबाद के पास सड़क हादसा, खड़ी लॉरी से टकराई RTC बस, 15 घायल     |   कनाडाई सैन्य अड्डे पर घास में लगी आग, 4 लोगों की मौत     |   तेल अवीव-वियना फ्लाइट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, बुल्गारिया में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग     |   भारत छोड़ने के नोटिस को इमरान खान ने दी चुनौती, बॉम्बे हाई कोर्ट में सुनवाई आज     |  

इटली में प्रदर्शनों के बीच नागरिक सतर्क रहें और भीड़भाड़ वाले इलाकों में न जाएं: भारत

लंदन, 19 अक्टूबर (भाषा) रोम स्थित भारतीय दूतावास ने इटली के कई शहरों में विरोध प्रदर्शनों के मद्देनजर सोमवार को भारतीय नागरिकों से सतर्क रहने और भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचने की अपील की।

दूतावास ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि पिछले सप्ताह इटली के कुछ शहरों में विरोध प्रदर्शन और रैलियां हुई थीं।

दूतावास ने कहा, “हम भारतीय नागरिकों को सतर्क रहने, भीड़भाड़ वाले इलाकों और उन स्थानों से बचने की सलाह देते हैं, जहां विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। साथ ही, ऐसे आयोजनों के बारे में स्थानीय समाचारों पर नजर रखें।”

दूतावास ने यह भी कहा कि आपात स्थिति में भारतीय नागरिक रोम स्थित और मिलान स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास से संपर्क कर सकते हैं।

जीवन-यापन की बढ़ती लागत के विरोध में रविवार को इटली के कई शहरों में प्रदर्शन शुरू हुए, जो शुरुआत में शांतिपूर्ण थे।

हालांकि, मिलान में उपद्रवियों की पुलिसकर्मियों से झड़प हुई, दुकानों में लूटपाट की गई और संपत्तियों में आग लगा दी गई।

इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने रविवार को हिंसा की निंदा करते हुए कहा था, “प्रदर्शन करना अधिकार है लेकिन अपने शहरों को आग के हवाले करना नहीं।”

मेलोनी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “आज (रविवार को) शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करने वाले हजारों लोगों के प्रति मेरे मन में बहुत सम्मान है। प्रदर्शन का मुद्दा चाहे जो भी हो, उसमें भागीदारी किसी भी लोकतंत्र की बुनियाद है।”

भाषा जितेंद्र रंजन

रंजन