Breaking News

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के एक संदिग्ध को कोटा से हिरासत में लिया गया     |   हैदराबाद के पास सड़क हादसा, खड़ी लॉरी से टकराई RTC बस, 15 घायल     |   कनाडाई सैन्य अड्डे पर घास में लगी आग, 4 लोगों की मौत     |   तेल अवीव-वियना फ्लाइट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, बुल्गारिया में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग     |   भारत छोड़ने के नोटिस को इमरान खान ने दी चुनौती, बॉम्बे हाई कोर्ट में सुनवाई आज     |  

सीढ़ियां चढ़ते समय गिरा व्यक्ति, हाथ में ली गई कैंची सीने में घुसी, मौत

पालघर, 19 अक्टूबर (भाषा) महाराष्ट्र के पालघर जिले में चक्कर आने के कारण एक व्यक्ति सीढ़ियां चढ़ते समय गिर गया, जिससे उसके पास रखी कैंची उसके सीने में घुस गयी और इस घटना में उसकी मौत हो गयी । पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पालघर के मनोर पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान नरेश मोहनलाल प्रजापति (30) के रूप में हुयी है। उन्होंने बताया कि यह घटना दुर्वेस नाका में एक मंदिर के पास हुई।

अधिकारी ने कहा, ‘‘प्रजापति को सीढ़ियां चढ़ते समय चक्कर आया और वह गिर पड़ा। गिरने के दौरान उसके हाथ में मौजूद कैंची सीने में घुस गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।’’

अधिकारी ने बताया कि आसपास मौजूद लोग उसकी मदद के लिए दौड़े, लेकिन कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई।

मनोर पुलिस थाने में दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया गया है।

भाषा संतोष रंजन

रंजन