Breaking News

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के एक संदिग्ध को कोटा से हिरासत में लिया गया     |   हैदराबाद के पास सड़क हादसा, खड़ी लॉरी से टकराई RTC बस, 15 घायल     |   कनाडाई सैन्य अड्डे पर घास में लगी आग, 4 लोगों की मौत     |   तेल अवीव-वियना फ्लाइट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, बुल्गारिया में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग     |   भारत छोड़ने के नोटिस को इमरान खान ने दी चुनौती, बॉम्बे हाई कोर्ट में सुनवाई आज     |  

एसआईआर में अनियमितताओं के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल हुआ एसकेएम: अभिनेता प्रकाश राज

बेंगलुरु, 19 अक्टूबर (भाषा) अभिनेता एवं सामाजिक कार्यकर्ता प्रकाश राज ने सोमवार को कहा कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में कथित अनियमितताओं के खिलाफ जारी विरोध प्रदर्शन अब देशव्यापी आंदोलन का रूप ले रहा है और संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) भी इसमें शामिल हो गया है।

उन्होंने दावा किया कि यदि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार असहमति की आवाज को दबाना जारी रखती है, तो मतदाता उसे सत्ता से बेदखल कर देंगे।

राज ने कहा कि उन्होंने दिल्ली में लगभग 200 संगठनों की एक बैठक में हिस्सा लिया था, जहां एसकेएम ने प्रदर्शन में शामिल होने के अपने फैसले की घोषणा की।

राज ने प्रदर्शन को एसकेएम के समर्थन देने के फैसले पर खुशी जाहिर करते हुए यहां संवाददाताओं से कहा, “उन्होंने बच्चों को पिटते हुए देखा है, उन्होंने विरोध प्रदर्शनों को देखा है।”

उन्होंने नरेन्द्र मोदी सरकार द्वारा लाए गए तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन का जिक्र करते हुए कहा कि एसकेएम ने किसान संगठनों से 23 अक्टूबर को विरोध प्रदर्शन में शामिल होने का आह्वान किया है।

भाषा प्रचेता खारी

खारी