Breaking News

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के एक संदिग्ध को कोटा से हिरासत में लिया गया     |   हैदराबाद के पास सड़क हादसा, खड़ी लॉरी से टकराई RTC बस, 15 घायल     |   कनाडाई सैन्य अड्डे पर घास में लगी आग, 4 लोगों की मौत     |   तेल अवीव-वियना फ्लाइट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, बुल्गारिया में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग     |   भारत छोड़ने के नोटिस को इमरान खान ने दी चुनौती, बॉम्बे हाई कोर्ट में सुनवाई आज     |  

म्यांमा सरकार ने महाराज चार्ल्स की ओर से भेजी गई किताबें आंग सान सू की को सौंपी

बैंकॉक, 19 अक्टूबर (एपी) म्यांमा की सैन्य समर्थित सरकार ने सोमवार को कहा कि उसने जेल में बंद नेता आंग सान सू की को ब्रिटेन के राजा चार्ल्स तृतीय की ओर से भेजी गई दो किताबें, एक सीलबंद लिफाफा और राजनयिक पत्राचार सौंप दिया है।

सेना प्रमुख के रूप में फरवरी 2021 में सत्ता पर कब्जा करने वाले राष्ट्रपति मिन आंग ह्लाइंग अंतरराष्ट्रीय स्तर पर म्यांमा के अलग-थलग पड़ने की स्थिति को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं। सू की को सत्ता से हटाए जाने और जेल में बंद किए जाने के बाद म्यांमा पर अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंध लगाए गए थे।

मिन आंग ह्लाइंग भी प्रतिबंध का सामना कर रहे हैं, लेकिन वह 2025 में चुनाव कराने और पड़ोसी देशों के साथ म्यांमा के संबंध बढ़ाने के बाद देश में सामान्य स्थिति लौटने का संदेश देने की कोशिश कर रहे हैं।

राष्ट्रपति के प्रेस एवं सूचना ब्यूरो ने अपने टेलीग्राम चैनल पर जारी एक बयान में कहा कि गृह मंत्रालय के दो अधिकारियों ने सोमवार सुबह राजधानी नेपीता में सू की को ये सामग्री सौंपी।

बयान के अनुसार, इनमें ब्रिटिश लेखकों ब्रिजेट एलवर्थी और हेनरीटा कोर्टल्ड की किताब ‘द लैंड गार्डनर्स: सॉइल टू टेबल’ शामिल है। यह किताब स्वस्थ मिट्टी और भोजन के बीच संबंधों पर केंद्रित है। दूसरी किताब ‘सॉइल: द वर्ल्ड एट आवर फीट’ है।

एपी संतोष अविनाश

अविनाश