Breaking News

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के एक संदिग्ध को कोटा से हिरासत में लिया गया     |   हैदराबाद के पास सड़क हादसा, खड़ी लॉरी से टकराई RTC बस, 15 घायल     |   कनाडाई सैन्य अड्डे पर घास में लगी आग, 4 लोगों की मौत     |   तेल अवीव-वियना फ्लाइट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, बुल्गारिया में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग     |   भारत छोड़ने के नोटिस को इमरान खान ने दी चुनौती, बॉम्बे हाई कोर्ट में सुनवाई आज     |  

गुरकीरत के गोल से पंजाब एफसी ने मुंबई सिटी को 1-1 से ड्रॉ पर रोका

नयी दिल्ली, 19 अक्टूबर (भाषा) गुरकीरत सिंह के आखिरी लम्हों में किए गए गोल की मदद से पंजाब एफसी ने सोमवार को यहां इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फुटबॉल टूर्नामेंट में मुंबई सिटी एफसी को 1-1 से ड्रॉ पर रोक दिया।

उरुग्वे के स्ट्राइकर लिएंड्रो ओटोरमिन ने 63वें मिनट में पेनल्टी पर गोल करके मुंबई सिटी को बढ़त दिलाई। इसके बाद मुंबई की ओर से पहले खेल चुके गुरकीरत सिंह ने 90वें मिनट में हेडर से गोल कर पंजाब एफसी को बराबरी दिलाई।

जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में किया गया यह गोल गुरकीरत का पंजाब एफसी के लिए पहला गोल था।

भषा सुधीर

सुधीर