Breaking News

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के एक संदिग्ध को कोटा से हिरासत में लिया गया     |   हैदराबाद के पास सड़क हादसा, खड़ी लॉरी से टकराई RTC बस, 15 घायल     |   कनाडाई सैन्य अड्डे पर घास में लगी आग, 4 लोगों की मौत     |   तेल अवीव-वियना फ्लाइट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, बुल्गारिया में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग     |   भारत छोड़ने के नोटिस को इमरान खान ने दी चुनौती, बॉम्बे हाई कोर्ट में सुनवाई आज     |  

पुलिस की साइबर अपराध शाखा ने कॉमेडियन को ऑनलाइन परेशान करने वाले व्यक्ति को पकड़ा

मुंबई, 19 अक्टूबर (भाषा) महाराष्ट्र पुलिस की साइबर अपराध शाखा ने कथित रूप से विभिन्न इंस्टाग्राम एकाउंट के जरिए एक महिला ‘स्टैंड-अप कॉमेडियन’ का पीछा करने और उसे परेशान करने को लेकर बेंगलुरु के 34 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि आरोपी की पहचान फन्नेन्द्र बालकृष्ण पमर्ती के रूप में हुई है।

महाराष्ट्र साइबर अपराध शाखा के अनुसार इस नोडल एजेंसी ने एक कॉमेडियन की शिकायत पर तुरंत संज्ञान लिया। यह कॉमेडियन एक ‘कॉमेडी टैलेंट शो’ में प्रतिभागी और बाद में ‘पैनलिस्ट’ के तौर पर नजर आने के बाद लोकप्रिय हुई थीं।

कॉमेडियन ने शिकायत की थी कि उसकी स्पष्ट अरूचि के बावजूद एक व्यक्ति विभिन्न इंस्टाग्राम एकाउंट से उसे प्रेम भाव वाले अनचाहे संदेश भेज रहा था और उसे परेशान करता था।

इस शिकायत के आधार पर मुंबई के साइबर थाने ने बीएनएस और सूचना प्रौद्योगिकी की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की ।

पुलिस ने बताया कि जांचकर्ताओं ने अत्याधुनिक ‘साइबर-फोरेंसिक टूल्स’ का इस्तेमाल करते हुए इंस्टाग्राम को नोटिस जारी कर अकाउंट की जानकारी मांगी और डिजिटल संचार के स्रोत का पता लगाने के लिए ‘इंटरनेट प्रोटोकॉल लॉग’ का विश्लेषण किया।

महाराष्ट्र साइबर अपराध शाखा के अनुसार आरोपी की पहचान हो जाने के बाद पता चला कि वह बेंगलुरु में रह रहा पमर्ती है जिसे पूछताछ के लिए बुलाया गया एवं गिरफ्तार कर लिया गया।

भाषा

राजकुमार नरेश

नरेश