इंफाल, 19 अक्टूबर (भाषा) मणिपुर के इंफाल पश्चिम जिले में आईईडी विस्फोट में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के तीन जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि यह घटना रविवार देर रात सिंगजमेई पुलिस थाने के पास काकवा लमदाइबुंग लांपक में हुई।
घायल जवानों की पहचान सी. पूनमबालम (58), रमेश कुमार (57) और पवित्र कुमार जेना (56) के रूप में हुई है। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अपर पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) लहरी दोरजी लहाटू ने कहा, ‘‘हमारे हाथ कुछ अहम सुराग लगे हैं और हम दोषियों के खिलाफ कानून के मुताबिक सख्त कार्रवाई करने के प्रति आश्वस्त हैं।’’
भाषा खारी नरेश
नरेश