Breaking News

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के एक संदिग्ध को कोटा से हिरासत में लिया गया     |   हैदराबाद के पास सड़क हादसा, खड़ी लॉरी से टकराई RTC बस, 15 घायल     |   कनाडाई सैन्य अड्डे पर घास में लगी आग, 4 लोगों की मौत     |   तेल अवीव-वियना फ्लाइट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, बुल्गारिया में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग     |   भारत छोड़ने के नोटिस को इमरान खान ने दी चुनौती, बॉम्बे हाई कोर्ट में सुनवाई आज     |  

एफएसएसएआई की ‘हेल्थ सप्लिमेंट’ उत्पादों पर लेबल नियमों के उल्लंघन को लेकर कंपनियों को चेताया

नयी दिल्ली, 19 अक्टूबर (भाषा) खाद्य नियामक एफएसएसएआई ने पोषक तत्वों से जुड़े उत्पादों और स्वास्थ्य पूरक (हेल्थ सप्लिमेंट) आहार पर अनिवार्य लेबल संबंधी नियमों का पालन नहीं करने वाली कंपनियों को लेकर चिंता जताई है। नियामक ने चेतावनी दी है कि नियमों का पालन नहीं करने पर कार्रवाई की जाएगी।

भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने सोमवार को सोशल मीडिया मंच पर एक परामर्श जारी किया। इसमें पौधों एवं वनस्पतियों से प्राप्त सामग्री और उनके अर्क के लिए अनिवार्य लेबल संबंधी नियमों तथा चेतावनी संबंधी निर्देशों का पालन करने को कहा गया है।

नियामक ने कहा, “पोषक तत्वों से जुड़े उत्पादों, स्वास्थ्य पूरक आहार, विशेष आहार उपयोग के लिए खाद्य पदार्थों या विशेष चिकित्सकीय जरूरतों के लिए खाद्य पदार्थों के विनिर्माण और बिक्री में शामिल कई खाद्य कारोबार संचालक अनिवार्य लेबल संबंधी नियमों और चेतावनी संबंधी निर्देशों का पालन नहीं कर रहे हैं।”

भाषा

योगेश अजय

अजय