Breaking News

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के एक संदिग्ध को कोटा से हिरासत में लिया गया     |   हैदराबाद के पास सड़क हादसा, खड़ी लॉरी से टकराई RTC बस, 15 घायल     |   कनाडाई सैन्य अड्डे पर घास में लगी आग, 4 लोगों की मौत     |   तेल अवीव-वियना फ्लाइट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, बुल्गारिया में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग     |   भारत छोड़ने के नोटिस को इमरान खान ने दी चुनौती, बॉम्बे हाई कोर्ट में सुनवाई आज     |  

रेखा गुप्ता ने उपराज्यपाल से मुलाकात की, जन सुरक्षा और आवश्यक सेवाएं सुचारु बनाए रखने पर चर्चा की

नयी दिल्ली, 19 अक्टूबर (भाषा) दिल्ली में त्योहारों के मौसम के दौरान नागरिक सुविधाएं, जन सुरक्षा और आवश्यक सेवाएं सुचारु बनाए रखने के मुद्दे पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू से मुलाकात की।

अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री ने लोक निवास में हुई इस मुलाकात के दौरान संधू को दिल्ली के विकास की प्राथमिकताओं के बारे अवगत कराया।

उन्होंने त्योहारों के मौसम में राजधानी भर में सुचारु नागरिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को लेकर उपराज्यपाल से चर्चा की।

अधिकारियों के मुताबिक, दोनों ने जन सुरक्षा और आवश्यक सेवाएं सुनिश्चित करने को लेकर चर्चा भी चर्चा की।

भाषा नोमान नोमान सुरेश

सुरेश