Breaking News

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के एक संदिग्ध को कोटा से हिरासत में लिया गया     |   हैदराबाद के पास सड़क हादसा, खड़ी लॉरी से टकराई RTC बस, 15 घायल     |   कनाडाई सैन्य अड्डे पर घास में लगी आग, 4 लोगों की मौत     |   तेल अवीव-वियना फ्लाइट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, बुल्गारिया में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग     |   भारत छोड़ने के नोटिस को इमरान खान ने दी चुनौती, बॉम्बे हाई कोर्ट में सुनवाई आज     |  

दो करोड़ रुपये की रंगदारी को लेकर दहशत फैलाने के लिए बाइक सवार बदमाशों ने की गोलीबारी

नयी दिल्ली, 19 अक्टूबर (भाषा) दिल्ली के पूठ खुर्द इलाके में सोमवार को बाइक सवार दो लोगों ने कथित तौर पर एक टाइल्स कारोबारी की फैक्टरी और वहां खड़े एक वाहन पर गोलीबारी की।

पुलिस ने कहा कि आशंका है कि करीब दो करोड़ रुपये की रंगदारी की मांग को लेकर कारोबारी को डराने के लिए यह वारदात की गई।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बवाना थाना क्षेत्र में शाम करीब चार बजे हुई इस गोलीबारी में कोई घायल नहीं हुआ।

पुलिस के मुताबिक, हेलमेट पहने दो आरोपियों ने गोलीबारी की और मौके से फरार हो गए। एक खड़े वाहन और पास के गोदाम के गेट पर गोलियों के निशान मिले हैं।

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची तथा वरिष्ठ अधिकारियों ने भी घटनास्थल का मुआयना किया।

पुलिस आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपियों की पहचान कर उन्हें पकड़ा जा सके। घटना की जांच के लिए कई टीमों का गठन किया गया है।

उन्होंने बताया कि मामले की विस्तृत जांच जारी है और उचित कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

भाषा नोमान नोमान सुरेश

सुरेश