Breaking News

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के एक संदिग्ध को कोटा से हिरासत में लिया गया     |   हैदराबाद के पास सड़क हादसा, खड़ी लॉरी से टकराई RTC बस, 15 घायल     |   कनाडाई सैन्य अड्डे पर घास में लगी आग, 4 लोगों की मौत     |   तेल अवीव-वियना फ्लाइट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, बुल्गारिया में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग     |   भारत छोड़ने के नोटिस को इमरान खान ने दी चुनौती, बॉम्बे हाई कोर्ट में सुनवाई आज     |  

शिवसेना ने कार्यकर्ताओं से सूखा प्रभावित इलाकों में किसानों की मदद करने की अपील की

मुंबई, 19 अक्टूबर (भाषा) महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन की सहयोगी शिवसेना ने सोमवार को सूखे से प्रभावित तालुकाओं में अपने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से अपील की कि वे पार्टी की वार्षिक दशहरा रैली में शामिल होने के लिए मुंबई आने के बजाय, किसानों के घर जाएं और उन्हें जरूरी मदद पहुंचाएं।

उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली पार्टी ने इस साल की रैली को राज्य में सूखे से प्रभावित किसानों को समर्पित किया है।

यह रैली मंगलवार (20 अक्टूबर) को शाम पांच बजे उपनगरीय गोरेगांव के एनईएससीओ सेंटर में आयोजित की जाएगी। इसमें मुंबई और आसपास के जिलों के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को शामिल होने के लिए कहा गया है, और शिंदे इसमें मुख्य वक्ता होंगे।

यहां जारी एक बयान में, पार्टी ने कहा कि सूखे से प्रभावित किसानों के परिवारों के लिए दिवाली का राशन लेकर जाने वाले ट्रकों को रैली में शिंदे की मौजूदगी में राज्य के विभिन्न हिस्सों के लिए रवाना किया जाएगा।

शिवसेना प्रमुख और उपमुख्यमंत्री के द्वारा पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए एक राज्यव्यापी कार्यक्रम की घोषणा किए जाने की उम्मीद है, ताकि वे सूखे से प्रभावित किसानों की मदद कर सकें।

पार्टी ने बताया कि सूखे की स्थिति को देखते हुए, रैली की शुरुआत सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बजाय सीधे शिवसेना नेताओं के भाषणों से होगी।

इस कार्यक्रम में शिंदे का भाषण मुख्य आकर्षण होगा।

भाषा प्रशांत सुभाष

सुभाष