Breaking News

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के एक संदिग्ध को कोटा से हिरासत में लिया गया     |   हैदराबाद के पास सड़क हादसा, खड़ी लॉरी से टकराई RTC बस, 15 घायल     |   कनाडाई सैन्य अड्डे पर घास में लगी आग, 4 लोगों की मौत     |   तेल अवीव-वियना फ्लाइट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, बुल्गारिया में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग     |   भारत छोड़ने के नोटिस को इमरान खान ने दी चुनौती, बॉम्बे हाई कोर्ट में सुनवाई आज     |  

माझी परेशान किसानों से एकजुटता दिखाते हुए सादगी से मना रहे हैं दुर्गा पूजा

भुवनेश्वर, 19 अक्टूबर (भाषा) ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने सोमवार को कहा कि वह इस साल भारी बारिश के कारण फसलों का नुकसान झेलने वाले किसानों के प्रति एकजुटता जताते हुए दुर्गा पूजा सादगी से मना रहे हैं।

मुख्यमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, ‘‘राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में बारिश से उत्पन्न स्थिति और किसान भाइयों के प्रति एकजुटता व्यक्त करते हुए माननीय मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने इस वर्ष की शारदीय दुर्गा पूजा को सादगी से मनाने का निर्णय लिया है।’’

मुख्यमंत्री कार्यालय ने कहा कि माझी दुर्गा पूजा पंडालों में नहीं जा रहे हैं।

उसने कहा है कि माझी ने मां दुर्गा से राज्य के लोगों की भलाई और समृद्धि की प्रार्थना की।

अधिकारियों ने बताया कि इस साल ओडिशा के 30 में से 26 जिलों में बाढ़ के कारण 37.43 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए और सात लोगों की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि ओडिशा में भारी बारिश और उसके बाद आई बाढ़ से 2.12 लाख हेक्टेयर से अधिक की फसलें एवं 18,067 घर क्षतिग्रस्त हो गए, तथा 93 मवेशियों की मौत हो गई।

भाषा

राजकुमार नरेश

नरेश