Breaking News

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के एक संदिग्ध को कोटा से हिरासत में लिया गया     |   हैदराबाद के पास सड़क हादसा, खड़ी लॉरी से टकराई RTC बस, 15 घायल     |   कनाडाई सैन्य अड्डे पर घास में लगी आग, 4 लोगों की मौत     |   तेल अवीव-वियना फ्लाइट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, बुल्गारिया में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग     |   भारत छोड़ने के नोटिस को इमरान खान ने दी चुनौती, बॉम्बे हाई कोर्ट में सुनवाई आज     |  

दिल्ली पुलिस का कांस्टेबल अपहरण, फिरौती मांगने के आरोप में गिरफ्तार

नयी दिल्ली, 19 अक्टूबर (भाषा) पुलिस के उत्तरी दिल्ली साइबर प्रकोष्ठ में तैनात एक कांस्टेबल और उसके साथी को एक व्यक्ति का अपहरण करने और फिरौती मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि मामले की जांच के बाद उत्तरी जिले के कोतवाली थाने ने आरोपी मोइन अली को गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि कांस्टेबल को भी सेवा से निलंबित कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि कथित अपहरण की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की।

पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान, तकनीकी खुफिया जानकारी ने पुलिस टीम को अपराध में आरोपी की कथित संलिप्तता का पता लगाने में मदद की।

भाषा नोमान नोमान रंजन

रंजन