Breaking News

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के एक संदिग्ध को कोटा से हिरासत में लिया गया     |   हैदराबाद के पास सड़क हादसा, खड़ी लॉरी से टकराई RTC बस, 15 घायल     |   कनाडाई सैन्य अड्डे पर घास में लगी आग, 4 लोगों की मौत     |   तेल अवीव-वियना फ्लाइट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, बुल्गारिया में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग     |   भारत छोड़ने के नोटिस को इमरान खान ने दी चुनौती, बॉम्बे हाई कोर्ट में सुनवाई आज     |  

पिथौरागढ़ में सड़क दुर्घटना में एक छात्र की मौत, तीन अन्य लोग घायल

पिथौरागढ़, 19 अक्टूबर (भाषा) उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर में कॉलेज के एक छात्र की मौत हो गई जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक धीरा भट्ट और केशव शर्मा जाजर देवल की ओर जा रहे थे, जबकि सेना के दो जवान महिमन सिंह और राजेश रावत विपरीत दिशा से आ रहे थे।

पुलिस ने बताया, ‘‘बीसी जोशी रोड पर पहुंचने पर दोनों मोटरसाइकिलों की रफ्तार नियंत्रित नहीं हो सकी और वे आपस में टकरा गईं। टक्कर के बाद चारों सड़क पर गिर गए।’’

पुलिस ने बताया कि एलएमएस पीजी कॉलेज परिसर का 20 वर्षीय छात्र भट्ट गंभीर रूप से घायल हो गया था और उसे बेहतर उपचार के लिए दूसरे अस्पताल में भेजा गया था।

पुलिस ने बताया कि बाद में उपचार के दौरान भट्ट की मौत हो गई, जबकि अन्य घायलों को बेहतर इलाज के लिए खटीमा ले जाया गया।

भाषा

सं, दीप्ति रवि कांत