Breaking News

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के एक संदिग्ध को कोटा से हिरासत में लिया गया     |   हैदराबाद के पास सड़क हादसा, खड़ी लॉरी से टकराई RTC बस, 15 घायल     |   कनाडाई सैन्य अड्डे पर घास में लगी आग, 4 लोगों की मौत     |   तेल अवीव-वियना फ्लाइट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, बुल्गारिया में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग     |   भारत छोड़ने के नोटिस को इमरान खान ने दी चुनौती, बॉम्बे हाई कोर्ट में सुनवाई आज     |  

कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल के बाहर महिला स्वयंसेवक से छेड़छाड़ के आरोप में पुलिसकर्मी गिरफ्तार

कोलकाता, 19 अक्टूबर (भाषा) दक्षिण कोलकाता के लोकप्रिय सुरुचि संघ दुर्गा पूजा पंडाल के बाहर 21 वर्षीय महिला स्वयंसेवक से कथित तौर पर छेड़छाड़ करने के आरोप में कोलकाता पुलिस के एक सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) को गिरफ्तार किया गया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि 50 वर्षीय आरोपी पुलिस की तीसरी सशस्त्र बटालियन में तैनात है।

अधिकारी ने कहा, ‘‘महिला द्वारा न्यू अलीपुर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।’’

यह घटना कथित तौर पर शनिवार रात 11 से साढ़े 11 बजे के बीच हुई।

घटना का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। हालांकि, ‘पीटीआई-भाषा’ स्वतंत्र रूप से इस वीडियो की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं कर सका है।

वीडियो में नारंगी रंग की टी-शर्ट पहने दो महिला स्वयंसेवक कुर्सियों पर बैठी दिखाई दे रही हैं और उनके पीछे खड़ा एक व्यक्ति कथित तौर पर उनमें से एक महिला को अनुचित तरीके से छूता नजर आ रहा है।

भाषा खारी नरेश

नरेश