इंफाल, 19 अक्टूबर (भाषा) मणिपुर के इंफाल पश्चिम जिले में आईईडी विस्फोट में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के तीन जवान घायल हो गए। पुलिस के एक बयान में सोमवार को यह जानकारी दी गई।
बयान के मुताबिक, यह घटना रविवार रात 11 बजकर 45 मिनट पर काकवा लमदाइबुंग इलाके में हुई।
घायल जवानों की पहचान सी. पूनमबालम (58), रमेश कुमार (57) और पवित्र कुमार जेना (56) के रूप में हुई है। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
एक अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच जारी है और उचित कार्रवाई की जाएगी।
भाषा खारी नरेश
नरेश