Breaking News

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के एक संदिग्ध को कोटा से हिरासत में लिया गया     |   हैदराबाद के पास सड़क हादसा, खड़ी लॉरी से टकराई RTC बस, 15 घायल     |   कनाडाई सैन्य अड्डे पर घास में लगी आग, 4 लोगों की मौत     |   तेल अवीव-वियना फ्लाइट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, बुल्गारिया में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग     |   भारत छोड़ने के नोटिस को इमरान खान ने दी चुनौती, बॉम्बे हाई कोर्ट में सुनवाई आज     |  

गुरुग्राम में पश्चिम बंगाल के व्यक्ति ने ब्लेड से गला काटकर आत्महत्या की

गुरुग्राम, 19 अक्टूबर (भाषा) पश्चिम बंगाल के रहने वाले एक व्यक्ति ने सेक्टर 56 इलाके में ब्लेड से अपना गला काटकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, पी कर्माकर पिछले कुछ समय से गुरुग्राम के सेक्टर 64 में अपनी बहन के घर रह रहे थे।

उन्होंने रविवार रात ब्लेड से कथित तौर पर अपना गला काट लिया।

प्रारंभिक पुलिस जांच से पता चला है कि कर्माकर पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव से जूझ रहे थे और उनका इलाज चल रहा था।

सेक्टर 56 थाना प्रभारी निरीक्षक सुखपाल ने कहा, 'प्रारंभिक जांच से संकेत मिलता है कि यह आत्महत्या का मामला हो सकता है। मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा।'

भाषा

प्रचेता नरेश

नरेश