Breaking News

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के एक संदिग्ध को कोटा से हिरासत में लिया गया     |   हैदराबाद के पास सड़क हादसा, खड़ी लॉरी से टकराई RTC बस, 15 घायल     |   कनाडाई सैन्य अड्डे पर घास में लगी आग, 4 लोगों की मौत     |   तेल अवीव-वियना फ्लाइट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, बुल्गारिया में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग     |   भारत छोड़ने के नोटिस को इमरान खान ने दी चुनौती, बॉम्बे हाई कोर्ट में सुनवाई आज     |  

महाराष्ट्र में कार ने दोपहिया वाहन को मारी टक्कर, दो लोगों की मौत

बीड/सांगली, 19 अक्टूबर (भाषा) महाराष्ट्र के सांगली जिले में एक कार ने दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी जिससे उस पर सवार दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी के अनुसार, यह घटना रविवार अपराह्न शिराला-बिउर मार्ग पर हुई। मृतक बीड जिले के रहने वाले थे।

शिराला थाना प्रभारी एस ए घोरपड़े ने कहा, 'हाटकरवाडी के निवासी प्रवीण बाबू यमगर (23) और नंदिनी दगड़ू यमगर (17) एक मंदिर में दर्शन करने के बाद पेट्रोल पंप की ओर जा रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार ने उनके वाहन को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे नंदिनी कार के बोनट पर जा गिरी जबकि प्रवीण सड़क पर गिर गया।'

थाना प्रभारी ने बताया कि ईश्वरपुर के एक निजी अस्पताल के चिकित्सकों ने नंदिनी को मृत घोषित कर दिया जबकि प्रवीण ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

अधिकारी ने कहा कि दुर्घटना में शामिल कार छोड़कर फरार हुए चालक को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।

भाषा प्रचेता नरेश

नरेश