Breaking News

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के एक संदिग्ध को कोटा से हिरासत में लिया गया     |   हैदराबाद के पास सड़क हादसा, खड़ी लॉरी से टकराई RTC बस, 15 घायल     |   कनाडाई सैन्य अड्डे पर घास में लगी आग, 4 लोगों की मौत     |   तेल अवीव-वियना फ्लाइट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, बुल्गारिया में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग     |   भारत छोड़ने के नोटिस को इमरान खान ने दी चुनौती, बॉम्बे हाई कोर्ट में सुनवाई आज     |  

जापान, अमेरिका ने द्वीपों के आसपास संयुक्त सैन्य अभ्यास शुरू किया

तोक्यो, 19 अक्टूबर (एपी) जापान और अमेरिका के सैनिकों ने सोमवार को अपने सबसे बड़े संयुक्त सैन्य अभ्यासों में से एक की शुरुआत की। इस अभ्यास में जापान के दक्षिण-पश्चिमी द्वीपों की रक्षा पर ध्यान दिया जाएगा और क्षेत्र में बढ़ते तनाव के बीच उन्नत हथियार प्रणालियों का प्रदर्शन किया जाएगा।

हर दो साल में आयोजित होने वाले ‘कीन स्वॉर्ड 27’ सैन्य अभ्यास में जापान के करीब 45,000 सैनिक और अमेरिका के 12,000 सैन्यकर्मी हिस्सा ले रहे हैं।

जापान के संयुक्त स्टाफ के अनुसार, हिंद-प्रशांत क्षेत्र और यूरोप के सात अन्य देश भी अभ्यास के कुछ हिस्सों में भाग ले रहे हैं। इनमें से पांच देश- फ्रांस, जर्मनी, नीदरलैंड, न्यूजीलैंड और फिलीपीन पहली बार इस अभ्यास में हिस्सा ले रहे हैं।

इस सैन्य अभ्यास के दौरान जापान और अमेरिका की सेनाएं मुख्य रूप से जापान के दक्षिण-पश्चिमी द्वीपों और उसके उत्तरी तटों के आसपास के समुद्री क्षेत्रों की रक्षा पर ध्यान केंद्रित करेंगी। यह अभ्यास ऐसे समय हो रहा है, जब चीन, उत्तर कोरिया और रूस के साथ जापान का तनाव बढ़ रहा है। इस अभ्यास का आयोजन 29 अक्टूबर तक होगा।

इस अभ्यास में तनेगाशिमा समेत कई दूरदराज के द्वीपों पर सैन्य बलों की तैनाती, हवाई और मिसाइल रक्षा, समुद्री बारूदी सुरंगों को हटाने, खुफिया जानकारी जुटाने, रसद आपूर्ति और घायलों को निकालने का अभ्यास शामिल है।

एपी आशीष नरेश

नरेश