नयी दिल्ली, 19 अक्टूबर (भाषा) ‘भाषा’ की विभिन्न फाइल से सोमवार को रात नौ बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं;
प्रादे177 चौथी लीड टाइगर श्रॉफ
टाइगर श्रॉफ पर गोलीबारी: कोटा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से तीन आरोपी पकड़े गए
मुंबई/कोटा, अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर कथित तौर पर गोलीबारी करने वाले तीन लोगों को सोमवार को कोटा रेलवे स्टेशन पर 15 मिनट तक चलाये गए अभियान के बाद एक ट्रेन से पकड़ लिया गया। माना जा रहा है कि ये लोग नेपाल भागने की फिराक में थे।
प्रादे159 मणिपुर गोलीबारी तीसरी लीड मौत
मणिपुर में उग्रवादियों ने तीन लोगों को गोली मारी; मुख्यमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन
इंफाल, मणिपुर में जंगल से जलावन की लकड़ियां इकट्ठा कर रहे तीन लोगों की संदिग्ध उग्रवादियों ने सोमवार को कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी जिसके बाद स्थानीय लोगों ने शवों को यहां मुख्यमंत्री आवास के बाहर रखकर प्रदर्शन किया।
दि38 कांग्रेस एसआईआर
‘अवैध और असंवैधानिक’ एसआईआर प्रक्रिया तत्काल रोकी जाए: कांग्रेस
नयी दिल्ली, कांग्रेस ने सोमवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया को ‘‘अवैध और असंवैधानिक’’ करार देते हुए इसे तत्काल रोकने की मांग की और कहा कि मतदाता सूचियों से गलत तरीके से हटाए गए सभी मतदाताओं के नाम शामिल किए जाने चाहिए।
दि47 भाजपा राहुल दौरा
काम से ज्यादा मौज-मस्ती कर रहे, फिर ‘वोट चोरी’ का आरोप लगाते हैं: राहुल पर भाजपा का तंज
नयी दिल्ली, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज कसते हुए दावा किया कि वह ‘छुट्टियां मनाने’ विदेश गए हैं और अब फिर वही करने लगे हैं, जो वह सबसे अच्छा करते हैं।
दि40 न्यायालय पुलिस रिश्वत
पुलिसकर्मी के रिश्वत मांगने की जांच के लिए पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं: न्यायालय
नयी दिल्ली, उच्चतम न्यायालय ने कहा है कि भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत, किसी सरकारी कर्मचारी द्वारा कथित तौर पर रिश्वत मांगने के मामले की जांच के लिए पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं है क्योंकि यह कृत्य आधिकारिक कर्तव्यों के निर्वहन से जुड़ा हुआ नहीं है।
दि74 कॉजपा लीड नेता
कॉजपा नेताओं की न्यायिक हिरासत दो दिनों के लिए बढ़ायी गयी
नयी दिल्ली, कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को सोमवार को मंदिर मार्ग पुलिस थाने में नवनियुक्त विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया और दोनों को और दो दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
दि77 नौसेना दूसरी लीड उपप्रमुख स्वावलंबन
हम हवा, समुद्र से लेकर एआई तक, सभी क्षेत्रों में विकास पर काम कर रहे: नौसेना उपप्रमुख
नयी दिल्ली, नौसेना उपप्रमुख वाइस एडमिरल अजय कोचर ने सोमवार को कहा कि नौसेना एक ‘बहु क्षेत्रीय नेटवर्क बल’ बनने के लिए हवा और पानी के भीतर से लेकर एआई तथा क्वांटम प्रौद्योगिकी तक, सभी क्षेत्रों में विकास पर काम कर रही है।
वि23 फ्रांस लीड हिंसा
फ्रांस के प्रधानमंत्री ने दंगे, लूटपाट रोकने के लिए कुछ इलाकों में कर्फ्यू लगाने का निर्देश दिया
पेरिस, फ्रांस के प्रधानमंत्री सेबेस्टियन लेकोर्नू ने बढ़ती महंगाई के खिलाफ प्रदर्शनों के दौरान हुई हिंसा के मद्देनजर शहरों में दंगे तथा लूटपाट रोकने के लिए बहुत सीमित और कुछ खास इलाकों में कर्फ्यू लगाने का निर्देश दिया है।
वि31 यमन हूती दूसरीलीड हमला
यमन में हूती विद्रोहियों का सैन्य शिविर पर हमला, 53 सैनिकों की मौत
काहिरा, ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने सोमवार को दक्षिणी यमन में सरकारी सैन्य बल के एक शिविर पर हमला किया, जिसमें 53 सैनिकों की मौत हो गई। सैन्य अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अर्थ37 लीड शेयर
निजी बैंकों के शेयरों में बिकवाली से सेंसेक्स 876 अंक टूटा, निफ्टी 22,900 अंक के नीचे फिसला
मुंबई, निजी बैंकों में भारी बिकवाली और कमजोर वैश्विक रुख के चलते शेयर बाजार में दो कारोबारी सत्रों की तेजी के बाद सोमवार को जोरदार गिरावट दर्ज की गई। इस दौरान प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स 876.37 अंक लुढ़क गया, जबकि निफ्टी फिसलकर 22,888.95 अंक पर बंद हुआ।
अर्थ11 जियो प्लेटफॉर्म्स आईपीओ
जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ को संस्थागत निवेशकों से मिली 2.5 लाख करोड़ रुपये की बोलियां
नयी दिल्ली, जियो प्लेटफॉर्म्स के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए संस्थागत निवेशकों ने करीब 2.5 लाख करोड़ रुपये की बोलियां लगाई हैं।
खेल29 खेल भारत लीड पोवार
रमेश पोवार राष्ट्रीय चयनकर्ता नियुक्त, ओझा पैनल के अध्यक्ष बने रहेंगे
बेंगलुरु, भारत के पूर्व स्पिनर रमेश पोवार को सोमवार को राष्ट्रीय पुरुष सीनियर चयन समिति में शामिल किया गया जबकि प्रज्ञान ओझा पैनल के अध्यक्ष बने रहेंगे। ओझा ने अजित अगरकर की जगह ली है जिनका कार्यकाल चार अक्टूबर को समाप्त हो गया था।
खेल34 खेल एशियाड पैरा दूसरी लीड एथलेटिक्स
एशियाई पैरा खेल: एथलेटिक्स के पहले दिन भारत ने तीन स्वर्ण सहित छह पदक जीते
नागोया, भारत के पैरा एथलीटों ने सोमवार को यहां आईची-नागोया एशियाई पैरा खेलों की एथलेटिक्स स्पर्धाओं के पहले दिन शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण सहित छह पदक जीते। लंबी कूद में निषाद कुमार, भाला फेंक में रिंकू और दृष्टिबाधित मध्य दूरी की धाविका सौम्या ने अपनी-अपनी स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक हासिल किए।
भाषा जोहेब नरेश
नरेश