Breaking News

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के एक संदिग्ध को कोटा से हिरासत में लिया गया     |   हैदराबाद के पास सड़क हादसा, खड़ी लॉरी से टकराई RTC बस, 15 घायल     |   कनाडाई सैन्य अड्डे पर घास में लगी आग, 4 लोगों की मौत     |   तेल अवीव-वियना फ्लाइट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, बुल्गारिया में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग     |   भारत छोड़ने के नोटिस को इमरान खान ने दी चुनौती, बॉम्बे हाई कोर्ट में सुनवाई आज     |  

कांग्रेस की आस्था आंबेडकर में नहीं, बांग्लादेश की जमात में: राजस्थान भाजपा अध्यक्ष

जयपुर, 19 अक्टूबर (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राजस्थान इकाई के अध्यक्ष मदन राठौड़ ने सोमवार को कांग्रेस पर संविधान और संवैधानिक संस्थाओं का सम्मान नहीं करने का आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी की आस्था बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर में नहीं, बल्कि बांग्लादेश की जमात में है।

राठौड़ ने चुनावी अनियमितताओं के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस झूठ की दुकान है और उसके नेता तथ्यों के बजाय सुविधाजनक झूठ के सहारे राजनीतिक विमर्श को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पहले मतदाता सूचियों में फर्जी नाम होने का आरोप लगाती है और अब नाम काटे जाने पर सवाल उठा रही है।

राठौड़ ने आरोप लगाया कि कांग्रेस चुनाव में हारने पर अपनी संगठनात्मक कमजोरियों की समीक्षा करने के बजाय इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) पर दोष मढ़ देती है।

उन्होंने कहा कि बिना सबूत आरोप लगाने और अफवाहें फैलाने से लोकतांत्रिक व्यवस्था के प्रति लोगों में संदेह पैदा होता है।

राठौड़ ने राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं पर महिला पुलिसकर्मियों, महिला पत्रकारों और अन्य महिलाओं के साथ अनुचित व्यवहार करने का आरोप लगाया।

भाषा

बाकोलिया पारुल

पारुल