Breaking News

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के एक संदिग्ध को कोटा से हिरासत में लिया गया     |   हैदराबाद के पास सड़क हादसा, खड़ी लॉरी से टकराई RTC बस, 15 घायल     |   कनाडाई सैन्य अड्डे पर घास में लगी आग, 4 लोगों की मौत     |   तेल अवीव-वियना फ्लाइट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, बुल्गारिया में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग     |   भारत छोड़ने के नोटिस को इमरान खान ने दी चुनौती, बॉम्बे हाई कोर्ट में सुनवाई आज     |  

हैती में गिरोहों ने विदेशी सैनिकों पर सबसे बड़ा हमला किया, चार सैनिक लापता हुए

सान जुआन (प्यूर्तो रिको), 19 अक्टूबर (एपी) हैती में गिरोहों ने एक बख्तरबंद वाहन पर गोलीबारी की, जिससे अल साल्वाडोर के चार सैनिक लापता हो गए हैं।

हिंसा से जूझ रहे हैती में गिरोहों पर लगाम लगाने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय बल के अभियान शुरू करने के बाद से, यह पहला बड़ा हमला है।

यह हमला रविवार को पोर्ट-ओ-प्रिंस के क्रोइक्स-डेस-बोकेट्स में हुआ। यह इलाका कभी शांत हुआ करता था, लेकिन अब यहां हिंसक गिरोहों का नियंत्रण है।

अल साल्वाडोर के सशस्त्र बलों ने सोमवार को एक बयान में कहा कि चार विमानन तकनीशियन शिविर लौट रहे थे, तभी उनके बख्तरबंद वाहन पर विस्फोटकों से हमला किया गया और उसमें आग लगा दी गई।

बयान में बताया गया कि चारों व्यक्ति जलते हुए वाहन से बाहर निकलने में कामयाब रहे।

सशस्त्र बलों ने कहा कि वे “अपने इन सैन्य कर्मियों से संपर्क स्थापित करने और उनके ठिकाने का पता लगाने” के लिए अंतरराष्ट्रीय बलों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।

एपी

राजकुमार सुरेश

सुरेश