Breaking News

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के एक संदिग्ध को कोटा से हिरासत में लिया गया     |   हैदराबाद के पास सड़क हादसा, खड़ी लॉरी से टकराई RTC बस, 15 घायल     |   कनाडाई सैन्य अड्डे पर घास में लगी आग, 4 लोगों की मौत     |   तेल अवीव-वियना फ्लाइट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, बुल्गारिया में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग     |   भारत छोड़ने के नोटिस को इमरान खान ने दी चुनौती, बॉम्बे हाई कोर्ट में सुनवाई आज     |  

सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए दिल्ली विधानसभा में सात निगरानी टावर बनाए जाएंगे

नयी दिल्ली, 19 अक्टूबर (भाषा) दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने सोमवार को कहा कि विधानसभा परिसर की सुरक्षा मजबूत करने के लिए सात निगरानी टावर बनाए जाएंगे।

यह कदम अप्रैल में हुई सुरक्षा चूक के बाद उठाया जा रहा है।

उस समय एक अज्ञात कार विधानसभा परिसर में घुस गई थी।

गुप्ता ने कहा, “विधानसभा परिसर की चारदीवारी के चारों ओर सीमा को सुरक्षित बनाने को लेकर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के लिए एक विशेष गश्ती मार्ग विकसित किया जा रहा है। इसका लगभग 70 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है।”

उन्होंने बताया कि एक ‘निगरानी टावर’ का निर्माण पूरा हो गया है जबकि सात अन्य टावर बनाए जाने हैं।

विधानसभा परिसर की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और चारदीवारी के आसपास निगरानी बढ़ाने के लिए सामने व पीछे की ओर तथा स्वागत कक्ष के पीछे ये टावर बनाए जाएंगे।

विधानसभा अध्यक्ष ने एक बयान में कहा, “एक ‘निगरानी टावर’ का निर्माण पूरा हो चुका है। इन टावरों पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवान तैनात किए जाएंगे, जो परिसर पर कड़ी नजर रखेंगे, संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी करेंगे और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई करने में मदद करेंगे।”

वर्तमान में विधानसभा परिसर में करीब 120 सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं।

भाषा जितेंद्र प्रशांत

प्रशांत