Breaking News

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के एक संदिग्ध को कोटा से हिरासत में लिया गया     |   हैदराबाद के पास सड़क हादसा, खड़ी लॉरी से टकराई RTC बस, 15 घायल     |   कनाडाई सैन्य अड्डे पर घास में लगी आग, 4 लोगों की मौत     |   तेल अवीव-वियना फ्लाइट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, बुल्गारिया में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग     |   भारत छोड़ने के नोटिस को इमरान खान ने दी चुनौती, बॉम्बे हाई कोर्ट में सुनवाई आज     |  

सूखा प्रभावित किसानों को प्रति हेक्टेयर एक लाख रुपये का मुआवजा मिलना चाहिए : सुले

पुणे, 19 अक्टूबर (भाषा) राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) की नेता सुप्रिया सुले ने सूखा प्रभावित किसानों को दी जा रही आर्थिक सहायता को लेकर सोमवार को महाराष्ट्र सरकार की आलोचना की और कहा कि किसानों को प्रति हेक्टेयर एक लाख रुपये का मुआवजा मिलना चाहिए।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने 14 अक्टूबर को घोषणा की थी कि दिवाली से पहले किसानों के बैंक खातों में शुरुआती राहत के तौर पर 5,000 रुपये प्रत्यक्ष रूप से जमा किए जाएंगे। यह घोषणा ऐसे समय में हुई, जब महाराष्ट्र की 85 प्रतिशत तहसीलों को सूखा प्रभावित घोषित किया जा चुका है।

सुले ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा, “राज्य सरकार ने किसानों के लिए जितनी सहायता की घोषणा की है, वह पर्याप्त नहीं है। जमीनी हकीकत यही है। 5,000 रुपये देकर राज्य सरकार किसानों का अपमान कर रही है। हमारी मांग है कि प्रति हेक्टेयर एक लाख रुपये दिए जाएं। किसानों को नमो कृषि सम्मान योजना की दो किस्तें भी नहीं मिली हैं।”

सुले ने कहा कि राकांपा (शप) प्रमुख शरद पवार ने सूखे की स्थिति को लेकर फडणवीस को दो पत्र लिखे थे।

उन्होंने कहा कि राकांपा (शप) सूखे के दौरान राजनीति नहीं करना चाहती।

सुले के अनुसार, इन पत्रों में संकट से निपटने के लिए सुझाव दिए गए थे। हालांकि, उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की ओर से बहुत खराब प्रतिक्रिया मिली है।

भाषा जोहेब रंजन

रंजन