Breaking News

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के एक संदिग्ध को कोटा से हिरासत में लिया गया     |   हैदराबाद के पास सड़क हादसा, खड़ी लॉरी से टकराई RTC बस, 15 घायल     |   कनाडाई सैन्य अड्डे पर घास में लगी आग, 4 लोगों की मौत     |   तेल अवीव-वियना फ्लाइट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, बुल्गारिया में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग     |   भारत छोड़ने के नोटिस को इमरान खान ने दी चुनौती, बॉम्बे हाई कोर्ट में सुनवाई आज     |  

दिल्ली: लाजपत नगर मेट्रो स्टेशन पर व्यक्ति ने ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी की

नयी दिल्ली, 19 अक्टूबर (भाषा) दिल्ली के लाजपत नगर मेट्रो स्टेशन पर सोमवार सुबह 57 वर्षीय शख्स ने कथित रूप से एक ट्रेन के आगे कूद कर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मृतक की पहचान दिल्ली के कोटला मुबारकपुर निवासी संजय चोपड़ा के रूप में हुई है जो जीवन बीमा निगम (एलआईसी) में एजेंट के रूप में काम करता था।

पुलिस के मुताबिक, घटना की जानकारी सुबह करीब नौ बजे नेहरू प्लेस मेट्रो पुलिस थाने को मिली, जिसके बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची।

पुलिस ने कहा कि पुलिस टीम के स्टेशन पहुंचने तक व्यक्ति की मौत हो चुकी थी और उसके शव को बाद में पटरियों से हटा दिया गया।

पुलिस ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज की जांच से पता चला कि चोपड़ा सुबह 8.41 बजे कश्मीरी गेट की ओर से आ रही मेट्रो ट्रेन के सामने प्लेटफॉर्म नंबर 1 से पटरियों पर कूद गए।

अधिकारियों ने बताया कि मौके से एक सुसाइड नोट और उसका पैन कार्ड भी बरामद किया गया।

पुलिस ने कहा कि मृतक के परिवार के सदस्यों को घटना के बारे में सूचित कर दिया गया है और उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए सफदरजंग अस्पताल भेजा गया है।

भाषा नोमान नोमान नरेश

नरेश