Breaking News

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के एक संदिग्ध को कोटा से हिरासत में लिया गया     |   हैदराबाद के पास सड़क हादसा, खड़ी लॉरी से टकराई RTC बस, 15 घायल     |   कनाडाई सैन्य अड्डे पर घास में लगी आग, 4 लोगों की मौत     |   तेल अवीव-वियना फ्लाइट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, बुल्गारिया में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग     |   भारत छोड़ने के नोटिस को इमरान खान ने दी चुनौती, बॉम्बे हाई कोर्ट में सुनवाई आज     |  

केरलम : ब्रिटेन की महिला पर्यटक के यौन उत्पीड़न के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

तिरुवनंतपुरम, 19 अक्टूबर (भाषा) केरलम के तिरुवनंतपुरम में ब्रिटेन की एक महिला पर्यटक का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में पुलिस ने सोमवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान वर्कला के ओडायम निवासी शाहद के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार वर्कला में रह रही महिला रविवार देर रात खाना खाने के लिए बाहर गई थी।

पुलिस ने बताया कि सोमवार तड़के करीब डेढ़ बजे जब वह अपने कमरे में लौट रही थी, तभी आरोपी ने कथित तौर पर उसके पास आकर उसका यौन उत्पीड़न किया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी ने कथित तौर पर महिला के साथ दुर्व्यवहार किया और बाद में उसके कपड़े फाड़ दिए।

महिला ने पर्यटकों के एक समूह के पास जाकर शरण ली। समूह के सदस्यों ने हस्तक्षेप कर आरोपी को रोक दिया।

महिला ने सोमवार सुबह पुलिस से संपर्क किया, जिसके बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पुलिस ने बताया कि पर्यटक द्वारा बनाए गए वीडियो की मदद से आरोपी की पहचान की गई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने कहा कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। आरोपी को रिमांड पर लेने के लिए मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

भाषा रवि कांत रवि कांत नरेश

नरेश