Breaking News

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के एक संदिग्ध को कोटा से हिरासत में लिया गया     |   हैदराबाद के पास सड़क हादसा, खड़ी लॉरी से टकराई RTC बस, 15 घायल     |   कनाडाई सैन्य अड्डे पर घास में लगी आग, 4 लोगों की मौत     |   तेल अवीव-वियना फ्लाइट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, बुल्गारिया में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग     |   भारत छोड़ने के नोटिस को इमरान खान ने दी चुनौती, बॉम्बे हाई कोर्ट में सुनवाई आज     |  

उप्र सरकार ने त्योहारों पर निर्बाध बिजली आपूर्ति का भरोसा दिलाया

लखनऊ, 19 अक्टूबर (भाषा) उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार को कहा कि उसने दशहरा, दिवाली और छठ सहित अन्य त्योहारों पर पूरे राज्य में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए इंतजाम किए हैं।

एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, 20 अक्टूबर को दशहरा पर राज्यभर के गांव और शहर जगमग रहेंगे, क्योंकि सभी जिलों, तहसीलों और ग्रामीण क्षेत्रों में 24 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

बयान में कहा गया है कि उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) की टीम सभी पांच डिस्कॉम (बिजली वितरण कंपनियों) में बिजली के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए काम कर रही हैं।

इसमें कहा गया है कि बिजली लाइनों और बुनियादी ढांचे के रखरखाव पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, साथ ही बिजली कटने और आपूर्ति में रुकावट को रोकने के उपाय भी किए जा रहे हैं।

यूपीपीसीएल के प्रबंध निदेशक नीतीश कुमार ने कहा कि गांवों, शहरों, नगर निगम क्षेत्रों और नगर पालिकाओं में बिना किसी रुकावट के बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की तैयारियां चल रही हैं।

उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान सुरक्षित और भरोसेमंद बिजली आपूर्ति बनाए रखने के लिए विभाग की टीम पूरी तरह सक्रिय रहेंगी।

भाषा

आनन्द पारुल

पारुल