Breaking News

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के एक संदिग्ध को कोटा से हिरासत में लिया गया     |   हैदराबाद के पास सड़क हादसा, खड़ी लॉरी से टकराई RTC बस, 15 घायल     |   कनाडाई सैन्य अड्डे पर घास में लगी आग, 4 लोगों की मौत     |   तेल अवीव-वियना फ्लाइट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, बुल्गारिया में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग     |   भारत छोड़ने के नोटिस को इमरान खान ने दी चुनौती, बॉम्बे हाई कोर्ट में सुनवाई आज     |  

मणिपुर में तीन लोगों की गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा

इंफाल, 19 अक्टूबर (भाषा) मणिपुर में तीन लोगों की गोली मारकर हत्या किए जाने की घटना के बाद कांग्रेस ने सोमवार को राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘‘लगातार हो रही हत्याओं के कारण लोगों को ऐसा लगने लगा है कि उन्हें उनके हाल पर छोड़ दिया गया है’’।

कांग्रेस ने मुख्यमंत्री वाई. खेमचंद सिंह से इस्तीफे की मांग भी की।

मणिपुर के एक जंगल में लकड़ियां इकट्ठा कर रहे तीन लोगों की कथित तौर पर उग्रवादियों ने सोमवार को हत्या कर दी। इस घटना के बाद स्थानीय निवासियों ने विरोध प्रदर्शन किया और दो शवों को यहां मुख्यमंत्री के आवास के बाहर रख दिया।

अधिकारियों ने बताया कि इंफाल पूर्व और कांगपोकपी जिलों की सीमा पर उग्रवादियों ने लकडियां इकट्ठा करने वाले मेइती समुदाय के 16 लोगों पर गोलीबारी की।

इस घटना में तीन लोग घायल हो गए, जबकि तीन और लोग लापता हैं।

कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) के नेता केशम मेघचंद्र ने इस घटना में हुई मौतों पर गहरा दुख जताया और आरोप लगाया कि वाई खेमचंद सिंह की सरकार मणिपुर में शांति एवं सामान्य स्थिति बहाल करने में नाकाम रही है।

उन्होंने पत्रकारों से कहा, ‘‘निर्दोष लोगों की लगातार हो रही मौतें राज्य के सामने मौजूद गंभीर सुरक्षा चुनौतियों को दिखाती हैं और मौजूदा संकट से निपटने के सरकार के तरीके पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं।’’

उन्होंने “बिगड़ती स्थिति” की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए मुख्यमंत्री सिंह से इस्तीफा देने की मांग भी की।

उन्होंने कहा, ‘‘मणिपुर के लोग ऐसी सरकार के हकदार हैं, जो समुदाय की परवाह किए बिना हर व्यक्ति की सुरक्षा सुनिश्चित कर सके।’’

भाषा जोहेब सुरेश

सुरेश