नयी दिल्ली, 19 अक्टूबर (भाषा) वारी रिन्यूएबल टेक्नोलॉजीज लिमिटेड (डब्ल्यूआरटीएल) का चालू वित्त वर्ष की जुलाई- सितंबर तिमाही मेंएकीकृत शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 29 प्रतिशत से अधिक घटकर 81.48 करोड़ रुपये रह गया।
कंपनी ने वित्त वर्ष 2025-26 की समान तिमाही में 116.36 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।
कंपनी ने सोमवार शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी का कुल खर्च बढ़कर 961.66 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले की समान तिमाही में 622.63 करोड़ रुपये था।
हालांकि, समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी की परिचालन आय बढ़कर 1,057.84 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 774.78 करोड़ रुपये थी।
भाषा राजेश राजेश योगेश
योगेश