Breaking News

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के एक संदिग्ध को कोटा से हिरासत में लिया गया     |   हैदराबाद के पास सड़क हादसा, खड़ी लॉरी से टकराई RTC बस, 15 घायल     |   कनाडाई सैन्य अड्डे पर घास में लगी आग, 4 लोगों की मौत     |   तेल अवीव-वियना फ्लाइट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, बुल्गारिया में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग     |   भारत छोड़ने के नोटिस को इमरान खान ने दी चुनौती, बॉम्बे हाई कोर्ट में सुनवाई आज     |  

राष्ट्रीय एकता दिवस: दिल्ली पुलिस का मोटरसाइकिल दल राष्ट्रव्यापी रैली में लेगा हिस्सा

नयी दिल्ली, 19 अक्टूबर (भाषा) दिल्ली पुलिस के मोटरसाइकिल सवारों के एक दल को राष्ट्रव्यापी रैली में हिस्सा लेने के लिए सोमवार को यहां से रवाना किया गया।

एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, पुलिस आयुक्त अनुराग कुमार ने पुलिस मुख्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान इस दल को रवाना किया जिसमें पांच बाइक पर आठ सवार शामिल हैं।

बयान में कहा गया है कि रैली का आयोजन राष्ट्रीय एकता दिवस 2026 के अवसर पर ‘नशे को कहें ना’ विषय के तहत किया जा रहा है।

इसमें कहा गया है कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के समन्वय से आयोजित इस रैली को 21 अक्टूबर को राष्ट्रीय पुलिस स्मारक से केंद्रीय गृह मंत्री रवाना करेंगे। इसमें दिल्ली पुलिस के अलावा उत्तरी क्षेत्र के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों तथा केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के दल शामिल होंगे।

बयान में कहा गया है कि रैली में शामिल प्रतिभागी करीब 1,300 किलोमीटर की यात्रा कर 25 अक्टूबर को गुजरात के एकता नगर (केवड़िया) पहुंचेंगे और रास्ते में जयपुर, अजमेर, उदयपुर और गांधीनगर में रात्रि विश्राम होगा। इस दौरान शैक्षणिक संस्थानों और सार्वजनिक स्थलों पर नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

पुलिस ने बताया कि राष्ट्रीय एकता दिवस के मुख्य समारोह का आयोजन 31 अक्टूबर को एकता नगर में ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ पर होगा, जहां प्रधानमंत्री की मौजूदगी में मोटरसाइकिल दल एकता परेड में भी हिस्सा लेंगे। देश के पहले गृह मंत्री रहे वल्लभाई पटेल की जयंती को ‘राष्ट्रीय एकता’ दिवस के रूप में मनाया जाता है।

भाषा नोमान प्रशांत

प्रशांत