Breaking News

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के एक संदिग्ध को कोटा से हिरासत में लिया गया     |   हैदराबाद के पास सड़क हादसा, खड़ी लॉरी से टकराई RTC बस, 15 घायल     |   कनाडाई सैन्य अड्डे पर घास में लगी आग, 4 लोगों की मौत     |   तेल अवीव-वियना फ्लाइट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, बुल्गारिया में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग     |   भारत छोड़ने के नोटिस को इमरान खान ने दी चुनौती, बॉम्बे हाई कोर्ट में सुनवाई आज     |  

राष्ट्रपति मुर्मू ने विजयादशमी की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं

नयी दिल्ली, 19 अक्टूबर (भाषा) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को विजयादशमी की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और सभी से अपनी सांस्कृतिक परंपराओं के उदात्त आदर्शों को बनाए रखने तथा समावेशी समाज और विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

उन्होंने एक संदेश में कहा, ‘‘विजयादशमी के पर्व का विशेष महत्व है। यह भगवान श्रीराम की रावण पर विजय का प्रतीक है। भगवान श्रीराम को धर्मपरायणता और नैतिक आचरण के प्रतीक के रूप में पूजा जाता है। यह पर्व अधर्म और अन्याय पर धर्म और न्याय की जीत का उत्सव है।’’

राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि भारतीय संस्कृति नैतिकता और कर्तव्य के आदर्शों पर आधारित है।

उन्होंने कहा, ‘‘इस अवसर पर आइए, हम अपनी सांस्कृतिक परंपराओं के उदात्त आदर्शों को बनाए रखने तथा समावेशी समाज और विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लें।’’

राष्ट्रपति ने विजयादशमी के पावन अवसर पर देश और विदेश में रहने वाले सभी भारतीयों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा, ‘‘इस पावन अवसर पर मैं सभी नागरिकों की खुशहाली, अच्छे स्वास्थ्य और कल्याण की कामना करती हूं।’’

भाषा संतोष नरेश

नरेश