Breaking News

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के एक संदिग्ध को कोटा से हिरासत में लिया गया     |   हैदराबाद के पास सड़क हादसा, खड़ी लॉरी से टकराई RTC बस, 15 घायल     |   कनाडाई सैन्य अड्डे पर घास में लगी आग, 4 लोगों की मौत     |   तेल अवीव-वियना फ्लाइट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, बुल्गारिया में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग     |   भारत छोड़ने के नोटिस को इमरान खान ने दी चुनौती, बॉम्बे हाई कोर्ट में सुनवाई आज     |  

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, ‘रावण रूपी’ पुतला फूंका

नयी दिल्ली, 19 अक्टूबर (भाषा) भारतीय युवा कांग्रेस ने विजया दशमी से एक दिन पहले सोमवार को मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार को ‘‘रावण के रूप में चित्रित करते हुए’’ उनका पुतला फूंका और चुनावी प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं को लेकर उनके इस्तीफे की मांग की।

युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पुतला फूंकने के साथ ‘वोट चोरी की रासलीला’ नाम से एक नुक्कड़ नाटक का मंचन भी किया।

युवा कांग्रेस के मीडिया विभाग वरुण पांडे की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, संगठन के अध्यक्ष उदयभानु चिब ने आरोप लगाया कि चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और निष्पक्षता को लेकर उठ रहे सवालों का निर्वाचन आयोग को जवाब देना चाहिए।

संगठन ने कहा कि उसका प्रदर्शन स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव तथा संवैधानिक संस्थाओं की जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग को लेकर चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है।

चिब ने कहा कि लोकतंत्र केवल चुनाव कराने तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रत्येक मत का सम्मान और नागरिकों के जनादेश की रक्षा सुनिश्चित करना भी जरूरी है।

उनका कहना था, ‘‘जब चुनावी पारदर्शिता पर गंभीर सवाल उठते हैं, तो निर्वाचन आयोग की जिम्मेदारी है कि वह स्पष्ट जवाब दे और निष्पक्षता के उच्चतम मानकों का पालन करे।’’

चिब ने कहा, ‘‘देश की जनता चुनावी व्यवस्था की विश्वसनीयता पर उठ रहे सवालों पर चुप नहीं रहेगी। निर्वाचन आयोग को जनता के प्रति जवाबदेह होना होगा और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देना चाहिए।’’

भाषा हक हक रंजन

रंजन