Breaking News

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के एक संदिग्ध को कोटा से हिरासत में लिया गया     |   हैदराबाद के पास सड़क हादसा, खड़ी लॉरी से टकराई RTC बस, 15 घायल     |   कनाडाई सैन्य अड्डे पर घास में लगी आग, 4 लोगों की मौत     |   तेल अवीव-वियना फ्लाइट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, बुल्गारिया में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग     |   भारत छोड़ने के नोटिस को इमरान खान ने दी चुनौती, बॉम्बे हाई कोर्ट में सुनवाई आज     |  

एमसीडी ने दो महीने में 1,467 स्वच्छता कर्मचारियों को नियमित किया : दिल्ली महापौर

नयी दिल्ली, 19 अक्टूबर (भाषा) दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने पिछले दो महीनों में 1,467 स्वच्छता कर्मचारियों को नियमित किया है तथा अगले तीन महीनों में लगभग 7,630 और कर्मचारियों को नियमित करने की योजना है। महापौर प्रवेश वाही ने सोमवार को यह जानकारी दी।

नगर निगम मुख्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए वाही ने कहा कि दीपावाली से पहले करीब 400 और स्वच्छता कर्मचारियों को नियमित किए जाने की उम्मीद है।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, स्वच्छता कर्मचारियों की रोजगार संबंधी चिंताओं को दूर करने के प्रयासों के तहत यह कदम उठाया गया है। ये कर्मचारी शहर में नगरपालिका के कचरा प्रबंधन और स्वच्छता अभियानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

महापौर ने बताया कि एमसीडी ने अनुकंपा के आधार पर 542 लोगों को दैनिक वेतनभोगी स्वच्छता कर्मचारी के रूप में नियुक्त किया है।

उन्होंने कहा कि अक्टूबर में 1998-2000 और 2000-2002 बैच के 505 स्वच्छता कर्मचारियों को नियमित किया गया, जबकि मृत कर्मचारियों के 109 आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति दी गई।

वाही ने बताया कि इसी महीने निगम ने 111 सहायक स्वच्छता निरीक्षकों को पदोन्नत कर स्वच्छता निरीक्षक बनाया है।

महापौर ने कहा कि 1,467 स्वच्छता कर्मचारियों को नियमित करना केवल एक प्रशासनिक निर्णय नहीं है, बल्कि उनके वर्षों के कड़े परिश्रम और सेवा को मान्यता देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी है।

उन्होंने कहा कि इस कदम से कर्मचारियों और उनके परिवारों को रोजगार में अधिक स्थिरता और सामाजिक सुरक्षा मिलेगी।

भाषा प्रचेता सुरेश

सुरेश