Breaking News

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के एक संदिग्ध को कोटा से हिरासत में लिया गया     |   हैदराबाद के पास सड़क हादसा, खड़ी लॉरी से टकराई RTC बस, 15 घायल     |   कनाडाई सैन्य अड्डे पर घास में लगी आग, 4 लोगों की मौत     |   तेल अवीव-वियना फ्लाइट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, बुल्गारिया में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग     |   भारत छोड़ने के नोटिस को इमरान खान ने दी चुनौती, बॉम्बे हाई कोर्ट में सुनवाई आज     |  

यूनान के द्वीपों के पास नौकाएं पलटने से 12 प्रवासियों की मौत

एथेंस, 19 अक्टूबर (एपी) यूनान के तटरक्षक बल ने सोमवार को बताया कि लेसबोस और सामोस द्वीपों के पास अलग-अलग घटनाओं में नौकाएं पलटने से 12 प्रवासियों की मौत हो गई।

तटरक्षक बल के एक प्रवक्ता ने बताया कि रविवार देर रात लेसबोस के दक्षिण में सीरिया और फलस्तीन के प्रवासियों को ले जा रही एक नौका यूनान के तटरक्षक बल के जहाज के अगले हिस्से से टकराने के बाद पलट गई। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई।

मृतकों में चार पुरुष, एक महिला और एक शिशु शामिल हैं। इस घटना में आठ अन्य लोगों को बचा लिया गया। इनमें एक व्यक्ति को मानव तस्करी करने के संदेह में हिरासत में लिया गया है।

सोमवार तड़के सामोस द्वीप के उत्तर में एक नौका पलट जाने से एक महिला सहित छह लोगों की मौत हो गई। करीब 15 लोगों को बचा लिया गया। इनमें एक ईरानी व्यक्ति भी शामिल है, जिस पर मानव तस्करी में संलिप्त होने का संदेह है।

प्रवक्ता ने बताया कि लापता तीन अन्य यात्रियों की तलाश में तटरक्षक बल का एक जहाज और हेलीकॉप्टर अब भी इलाके में मौजूद हैं।

यूनान, मध्य पूर्व, अफ्रीका और एशिया में संघर्ष तथा गरीबी से बचकर भागने वाले लोगों के लिए यूरोपीय संघ में प्रवेश के प्रमुख मार्गों में से एक है। इनमें से कई लोग छोटी नौकाओं में तुर्किये के तट से पास के यूनानी द्वीपों तक का कम दूरी वाला, लेकिन अक्सर जोखिम भरा सफर तय करते हैं।

एपी आशीष नरेश

नरेश