Breaking News

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के एक संदिग्ध को कोटा से हिरासत में लिया गया     |   हैदराबाद के पास सड़क हादसा, खड़ी लॉरी से टकराई RTC बस, 15 घायल     |   कनाडाई सैन्य अड्डे पर घास में लगी आग, 4 लोगों की मौत     |   तेल अवीव-वियना फ्लाइट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, बुल्गारिया में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग     |   भारत छोड़ने के नोटिस को इमरान खान ने दी चुनौती, बॉम्बे हाई कोर्ट में सुनवाई आज     |  

आंध्र प्रदेश का यूपीएससी अभ्यर्थी दिल्ली में मृत मिला

नयी दिल्ली, 19 अक्टूबर (भाषा) संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा की तैयारी कर रहा आंध्र प्रदेश का एक अभ्यर्थी सोमवार को दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर इलाके में अपने फ्लैट में मृत मिला। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि ओल्ड राजेंद्र नगर में संदिग्ध खुदकुशी के संबंध में अपराह्न 2.38 बजे पुलिस नियंत्रण (कक्ष) को सूचित किया गया जिसके बाद एक टीम मौके पर पहुंची तो पाया कि दरवाजा अंदर से बंद है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने दरवाजा खोला और फंदे पर लटके छात्र को नीचे उतारा जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने कहा कि मृतक की पहचान ए. भरत कुमार रेड्डी (25) के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि एक ‘सुसाइड नोट’ बरामद हुआ है जिससे संकेत मिलता है कि वह पढ़ाई को लेकर तनाव में था।

पुलिस ने कहा कि प्रारंभिक जांच के दौरान कोई गड़बड़ी या साजिश सामने नहीं आई है और घटना की जांच जारी है।

भाषा नोमान नोमान अविनाश

अविनाश