Breaking News

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के एक संदिग्ध को कोटा से हिरासत में लिया गया     |   हैदराबाद के पास सड़क हादसा, खड़ी लॉरी से टकराई RTC बस, 15 घायल     |   कनाडाई सैन्य अड्डे पर घास में लगी आग, 4 लोगों की मौत     |   तेल अवीव-वियना फ्लाइट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, बुल्गारिया में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग     |   भारत छोड़ने के नोटिस को इमरान खान ने दी चुनौती, बॉम्बे हाई कोर्ट में सुनवाई आज     |  

'रापो2023' से तेलुगु सिनेमा में कदम रखने जा रहे अभिनेता रितेश देशमुख

नयी दिल्ली, 19 अक्टूबर (भाषा) अभिनेता रितेश देशमुख फिल्म ‘रापो23’ से तेलुगु सिनेमा में कदम रखने जा रहे हैं।

वह ‘रापो23’ में अभिनेता राम पोथिनेनी के साथ नजर आएंगे। देशमुख हैदराबाद में फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर चुके हैं।

पोथिनेनी ने सोमवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म का एक वीडियो साझा करके इस खबर की घोषणा की और देशमुख का टीम में स्वागत किया।

उन्होंने लिखा, ‘‘आप सभी के सामने ‘रापो23’ में रितेश देशमुख को एक बेहद ही जबरदस्त भूमिका में लाते हुए खुशी हो रही है।’’

इस फिल्म के साथ पोथिनेनी निर्देशन के क्षेत्र में भी कदम रख रहे हैं। इसका निर्माण रापो सिनेमैटिक्स के बैनर तले कृष्णा पोथिनेनी कर रहे हैं।

फिल्म में संयुक्ता मुख्य अभिनेत्री की भूमिका में हैं।

देशमुख ने भी पोथिनेनी के पोस्ट को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा किया और फिल्म का हिस्सा बनने पर खुशी जताई।

उन्होंने लिखा, “मुझे तुम पर गर्व है, भाई राम पोथिनेनी। यह तुम्हारी पहली निर्देशित फिल्म है। तुम्हारे प्यार के लिए धन्यवाद। इस शानदार सफर का हिस्सा बनकर मुझे पहले से ही बहुत अच्छा लग रहा है।”

भाषा प्रचेता नेत्रपाल

नेत्रपाल