Breaking News

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के एक संदिग्ध को कोटा से हिरासत में लिया गया     |   हैदराबाद के पास सड़क हादसा, खड़ी लॉरी से टकराई RTC बस, 15 घायल     |   कनाडाई सैन्य अड्डे पर घास में लगी आग, 4 लोगों की मौत     |   तेल अवीव-वियना फ्लाइट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, बुल्गारिया में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग     |   भारत छोड़ने के नोटिस को इमरान खान ने दी चुनौती, बॉम्बे हाई कोर्ट में सुनवाई आज     |  

हिमाचल प्रदेश में नदी में वाहन गिरने से तीन लोगों की मौत, चार घायल

शिमला, 19 अक्टूबर (भाषा) हिमाचल प्रदेश के लाहौल एवं स्पीति जिले में सोमवार को तांडी गांव के पास एक वाहन के चंद्रभागा नदी में गिर जाने से तीन लोगों की मौत हो गई और चार घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि मृतकों की पहचान जिले के उदयपुर तहसील के शलग्रां गांव निवासी शिव कुमार, अजय और कार्तिक के रूप में हुई है।

घायलों की पहचान लाहौल एवं स्पीति निवासी रोहित, पुष्पेंद्र, समीर और विवेक के रूप में की गई है।

पुलिस ने बताया कि घायलों का उदयपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार किया जा रहा है।

मामले की जांच जारी है।

भाषा खारी सुरेश

सुरेश